देव भूमि जे के न्यूज,नरेंद्रनगर/टिहरी गढ़वाल।
आगामी सर्दियों में स्कूली बच्चों को ठंड से बचाने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से मुनि की रेती-ढालवाला स्थित मधुवन आश्रम की ओर से सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओणी, नरेंद्रनगर में 58 विद्यार्थियों को गर्म ट्रैकसूट निःशुल्क वितरित किए गए।
मधुवन आश्रम की ओर से नरेंद्रनगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पिछले 20 वर्षों से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। आश्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करना है। इसी क्रम में आने वाली सर्दियों के दौरान अन्य विद्यालयों में भी बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किए जाएंगे।
आश्रम की ओर से समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन, भोजन की व्यवस्था और विद्यालयों को आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराने जैसे कार्य भी किए जाते हैं। विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आश्रम विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करता है, जिससे बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में सहयोग मिल सके।
कार्यक्रम के अवसर पर मधुवन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज, दिल्ली से आए अर्जुन दास, राजीव सोनी, विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। आश्रम की ओर से किए जा रहे इन सेवा कार्यों को जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल माना जा रहा है।







0 Comments