उत्तराखंड

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की भेंट, पांच वर्ष के कार्यकाल की सराहना की.

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून, 18 अक्टूबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट…

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की भेंट, पांच वर्ष के कार्यकाल की सराहना की.

देव भूमि जे के न्यूज,देहरादून, 18 अक्टूबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के पांच वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्यपाल गुरमीत सिंह का पांच वर्षों का कार्यकाल सराहनीय एवं प्रेरणादायी रहा है। प्रदेश के प्रति उनका विशेष लगाव, जनसामान्य के साथ आत्मीय जुड़ाव और उत्तराखंड की प्रगति एवं विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय रही है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने अपने सरल, सहज और संवेदनशील व्यक्तित्व से प्रदेशवासियों के बीच विशेष स्थान बनाया है। उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और जनभावनाओं के प्रति उनका सम्मान तथा जनता के साथ उनका आत्मीय संबंध हमेशा स्मरणीय रहेगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का योगदान और प्रदेशवासियों के साथ स्थापित उनके आत्मीय संबंध लंबे समय तक याद किए जाते रहेंगे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.