ऋषिकेश

*ऋषिकेश : चलो बुलावा आया है,माता ने बुलाया है – उमाकांत पंत*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 7 जनवरी दिन रविवार विद्यालय के माता दर्शन के लिए 8 बसों को मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश शर्मा,अतिथि समाजसेवी…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 7 जनवरी दिन रविवार

विद्यालय के माता दर्शन के लिए 8 बसों को मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश शर्मा,अतिथि समाजसेवी भूपेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य अतिथि गिरीश शर्मा ने सभी को इस यात्रा के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि माता रानी सभी का कल्याण करे।
सभी छात्र छात्राएं बसों में हमारी लोक संस्कृति पर आधारित गीतो और भक्तिमय पूर्वक माता का कीर्तन करते हुए जय माता दी बोलते मां के दर्शन के लिए पहुंचे।
प्राचार्य महोदय उमाकान्त पंत ने बताया कि आज विद्यालय के लगभग 430 छात्र छात्राएं हरिद्वार स्थित मां चंडी देवी दर्शन के लिए एक दिवसीय भ्रमण के विद्यालय परिवार के साथ भ्रमण के लिए माता के लिए दर्शन के लिए गए है।
वही विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेंद्र खुराना देव दर्शन यात्रा के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्र छात्राओ का समग्र विकास और मूल्यांकन किया जा सके इसलिए इस तरह की यात्रा और दर्शन आवश्यक है।
इस पावन अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सतीश चौहान, गृह परीक्षा प्रभारी कर्णपाल बिष्ट ,वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी नंद कुमार भट्ट, प्रवेश कुमार,राजकुमार यादव,आरती बडोनी,सुहानी सेमवाल ,योगेश प्रसाद ,अनिल भंडारी एवम समस्त विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.