देवभूमि जेके न्यूज़, ऋषिकेश। 15 अक्टूबर 2026
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के संबंध में राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को ऋषिकेश स्थित जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी को राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय से जुड़ा बताते हुए नाराजगी जताई और राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अजित डोभाल ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया है। ऐसे में उनके संबंध में की गई टिप्पणी देश के सुरक्षा तंत्र का मनोबल गिराने वाली है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस प्रकार की बयानबाजी का हर स्तर पर विरोध करेंगे। उन्होंने राहुल गांधी से अपना बयान तत्काल वापस लेने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, प्रदेश धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक कपिल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, ज्योति सजवान, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सुरेंद्र सुमन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवम टुटेजा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजपाल ठाकुर, दीपक धमीजा, दिनेश सती, पूर्व महापौर अनीता ममगाईं, नितिन सक्सेना, राजेश दिवाकर, राधेश्याम जाटव, सोनू पांडे, जीतेंद्र पाल, आशु अरोड़ा, सौरभ अग्रवाल, पूर्णिमा तायल, मोनिका गर्ग, दुर्गा जिंदल, विनोद डिमरी, अनिरुद्ध शर्मा, जगावर सिंह, कौशल बिजलवान, मयंक शर्मा, प्रतीक पाल, शिवम शाह और चंद्रेश्वर यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







0 Comments