देव भूमि जे के न्यूज़ ऋषिकेश- 11 अक्टूबर 2026**
श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र मंगल महोत्सव का शुभारंभ हरियाली पूजन एवं कलश स्थापना के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। इस अवसर पर आयोजित माता की चौकी में श्रद्धालु माँ की सुंदर भेंटों की रसधारा में डूबे रहे। भजन गायक पंडित ज्योति शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
पंडित ज्योति शर्मा ने अपनी मधुर वाणी में *‘गुफा से बाहर आजा, तेरे नवरात्रे आए’, ‘सकल जगत में माँ सुखदायक तेरा नाम’, ‘अंगना पधारो मेरी माँ’* और *‘तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है’* सहित अनेक भेंटें प्रस्तुत कीं। इन भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे और माँ दुर्गा की आराधना में लीन नजर आए।
मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन माँ की चौकी सजाई जाएगी। श्रद्धालु निष्काम सेवा भाव से माँ की चौकी का आयोजन करवा सकते हैं। दुखभंजन चौकी का आयोजन प्रतिदिन रात्रि नौ बजे से किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को माँ की भक्ति से जोड़ना और समाज में आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करना है।
अनुष्ठान में मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, महामंत्री पंडित ज्योति शर्मा, सतीश कक्कड़, अमृतलाल नागपाल, राजेश रावल, पंकज चावला, विजय छाबड़ा, अनिल मेहरा, प्रदीप कोहली, रमन नारंग, दीपक शर्मा, चंद्र भाटिया, सुभाष टुटेजा, विजय जेटली और विनोद टोंक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं। सभी ने माँ दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।







0 Comments