स्वास्थ्य

स्वस्थ हृदय के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरीः विशेषज्ञ.

देवभूमि जे के न्यूज , डोईवाला। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट, हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं नर्सिंग सर्विसेज विभाग की ओर से विश्व हृदय दिवस पर…

स्वस्थ हृदय के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरीः विशेषज्ञ.

देवभूमि जे के न्यूज , डोईवाला। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट, हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं नर्सिंग सर्विसेज विभाग की ओर से विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्डियोलॉजी ओपीडी में हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने हृदय रोगों से बचाव के लिए संतुलित खानपान, नियमित शारीरिक गतिविधि, तनाव प्रबंधन और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक (अस्पताल सेवाएं) डॉ. हेम चंद्र ने कहा कि बदलती जीवनशैली और अनियमित दिनचर्या के बीच हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव पर नियंत्रण हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

डॉ. अनुपम अग्रवाल ने कहा कि हृदय रोगों के जोखिम कारकों की समय रहते पहचान और उनका नियंत्रण बेहद महत्वपूर्ण है। नियमित स्वास्थ्य जांच से रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य जोखिमों का समय पर पता लगाया जा सकता है।

विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग रावत ने कहा कि हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने में शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका अहम है। विद्यार्थियों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी संदेश समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

डॉ. चंद्र मोहन बेलवाल ने नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तचाप और मधुमेह को नियंत्रित रखने पर जोर दिया। डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि स्वस्थ हृदय के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना आवश्यक है। उन्होंने लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार नियमित शारीरिक गतिविधि अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर अस्वस्थ खानपान, शारीरिक निष्क्रियता और अनियमित दिनचर्या के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से स्वस्थ आदतों को अपनाने का संदेश दिया।

पोस्टर प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने संतुलित आहार, व्यायाम, तनाव प्रबंधन और हृदय रोगों की रोकथाम से संबंधित जानकारियां प्रदर्शित कीं। प्रदर्शनी ने लोगों को सरल और रोचक तरीके से हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर डॉ. कुनाल गुरूरानी, डॉ. वत्सल सिंह, जैबुनिशां, प्रिया जेपी नारायण, मनीष दर्जी सहित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.