उत्तराखंड

निर्मल दीपमाला विद्यालय में तीन दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज.

देवभूमि जे के न्यूज, देहरादून। निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के मैदान में तीन दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। अंडर-14 और अंडर-18 वर्ग में आयोजित…

निर्मल दीपमाला विद्यालय में तीन दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज.

देवभूमि जे के न्यूज, देहरादून। निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के मैदान में तीन दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। अंडर-14 और अंडर-18 वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में देहरादून जनपद की कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट के पहले दिन खिलाड़ियों के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के व्यवस्थापक महंत जोध सिंह महाराज, विशिष्ट अतिथि अभिषेक गुप्ता, फिजियोथेरेपिस्ट, डायरेक्टर डॉ. एसएन सूरी, शैक्षिक सलाहकार डॉ. रेनू सूरी तथा प्रधानाचार्य ललिता कृष्णास्वामी की उपस्थिति में हुआ। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना रहा।

पहले दिन अंडर-14 वर्ग की आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए, जबकि अंडर-18 वर्ग की 12 टीमों के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। मैदान पर खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

अंडर-14 वर्ग के एक मुकाबले में पारस स्कूल ने रेड फोर्ट स्कूल को 2-0 गोल से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में अंडर-18 वर्ग में आर्यन पब्लिक स्कूल ने एसडीएम को 2-0 से पराजित किया।

तीसरे मुकाबले में एनडीएस और डीपीएस रानीपोखरी के बीच अंडर-14 वर्ग में मुकाबला हुआ। इस मैच में एनडीएस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीपीएस रानीपोखरी को 6-0 गोल से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और लगातार गोल के अवसर बनाए।

चौथे मुकाबले में अंडर-18 वर्ग में डीएसओपी भानियावाला और पारस स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें डीएसओपी की टीम ने 1-0 गोल से जीत दर्ज की। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अंतिम समय तक मुकाबला रोमांचक बना रहा।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खबर लिखे जाने तक एनजीओए और संत कबीर स्कूल की अंडर-14 टीमों के बीच मुकाबला जारी था। दिनभर हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। शुरुआती दौर में मुकाबलों के दौरान प्रतिस्पर्धा के कारण मैदान पर तनावपूर्ण माहौल भी देखने को मिला, लेकिन खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए मुकाबलों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया।

फुटबॉल टूर्नामेंट को देखने के लिए विभिन्न स्कूलों से आए फुटबॉल खिलाड़ी, कोच, विद्यालय के खेल प्रशिक्षक तथा प्रशासनिक विभाग के प्रतिनिधि भी मैदान में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए दर्शकों ने भी उनका समर्थन किया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में सेमीफाइनल और फाइनल के लिए टीमें मैदान में उतरेंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.