उत्तराखंड

ऋषिकेश में हर्षोल्लास से मनाया गया क्षमा वाणी कार्यक्रम, चांदी निर्मित मुख्य द्वार का हुआ अनावरण

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश। हरिद्वार मार्ग स्थित दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आज क्षमा वाणी का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम…

ऋषिकेश में हर्षोल्लास से मनाया गया क्षमा वाणी कार्यक्रम, चांदी निर्मित मुख्य द्वार का हुआ अनावरण

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश। हरिद्वार मार्ग स्थित दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आज क्षमा वाणी का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के लोगों ने एक-दूसरे से मन, वचन और काय से हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा आत्मशुद्धि का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार दिनेश अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि महेन्द्र कुमार जैन आढ़ती रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा चांदी निर्मित मुख्य द्वार का अनावरण कर की गई। इसके बाद दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन समाज के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार जैन ने की तथा संचालन अरविन्द कुमार जैन ने किया। महावीर प्रार्थना, महिला जैन मिलन तथा जैन सखी मंच की ओर से मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का शाल और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

जैन सखी मंच की महिलाओं ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग भर दिया। महिलाओं की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा। महिला जैन मिलन महावीर प्रार्थना और क्षमा भजन की विशेष प्रस्तुति भी दी गई।

सांगानेर से पहुंचे संयम जैन शास्त्री ने क्षमा वाणी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्षमा केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जीवन में उसका पालन भी होना चाहिए। क्षमा तभी सच्ची मानी जाती है, जब व्यक्ति अपनी गलती को दोहराने से बचे। उन्होंने कहा कि क्षमा वाणी का अवसर मन की सभी गांठों को खोलने और आत्मशुद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ने का अवसर है। उन्होंने सभी से मन, वचन और काय से एक-दूसरे के प्रति क्षमा भाव रखने का आह्वान किया।

श्रवण कुमार जैन ने उपस्थित लोगों से सामूहिक क्षमा याचना कराई। इस दौरान समाज के लोगों ने आपसी मनमुटाव और पुरानी कटुता को समाप्त कर प्रेम एवं भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्रवण कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, राकेश कुमार जैन कोषाध्यक्ष, वकील चंद जैन, अनुज कुमार जैन, ओमपाल जैन, सुभाष चंद्र जैन, सुधीर कुमार, सचिन जैन, संजीव कुमार जैन, विनेश जैन, महेश जैन, मयंक जैन, सतपाल, अनिल चौधरी, अंकुर जैन और भूपेन्द्र जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। जैन मिलन महिला, जैन सखी मंच तथा ऋषिकेश, शांतिनगर और श्यामपुर जैन समाज के लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। महिला जैन मिलन एवं जैन सखी मंच की ओर से रुचि जैन अध्यक्ष, कनिका जैन महामंत्री, संध्या जैन कोषाध्यक्ष, स्वाति जैन, दिव्या जैन, शोभा जैन, रुपाली जैन, वंदना जैन और निधि जैन सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग किया। महावीर प्रार्थना एवं क्षमा भजन की प्रस्तुति में पूनम जैन, अमित जैन, सुषमा जैन, हेमलता जैन, संध्या जैन, सुमित जैन, राजरानी जैन, निर्मल जैन, अंजलि जैन, नीरू जैन, मृदुला जैन और दीप जैन ने सहयोग किया।

कार्यक्रम के अंत में जैन समाज के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार जैन ने सभी अतिथियों, समाज के सदस्यों और कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षमा वाणी केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर झांकने, गलतियों को स्वीकार करने और समाज में प्रेम व सद्भाव बढ़ाने का संदेश देती है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.