देवभूमि जेके न्यूज़,ऋषिकेश | 10 सितंबर 2026
ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, लक्ष्मणझूला रोड ऋषिकेश के खाताधारकों से जुड़े 12,31,458 रुपये के गबन के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सचिव/महाप्रबंधक एस.एस. राणा ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि दीपक बढ़ई बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में काम करता था।
आरोप है कि दीपक बढ़ई ने अलग-अलग तारीखों में बैंक के खाताधारकों से बैंक में जमा कराने के लिए कुल 12,31,458 रुपये लिए, लेकिन उक्त धनराशि बैंक में जमा नहीं कराई और उसका गबन कर लिया।
शिकायत के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 212/2026, धारा 316(5) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने टीम बनाकर की तलाश-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने 9 सितंबर 2026 को उदय बाग, विकासनगर से आरोपी दीपक बढ़ई (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे 10 सितंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी-
दीपक बढ़ई पुत्र उमेश बढ़ई, निवासी गोपेश्वर मंदिर मार्ग, गली नंबर 11/7, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 29 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक विनेश कुमार
2. कांस्टेबल 1533 अभिषेक
3. कांस्टेबल 05 तेज सिंह







0 Comments