उत्तराखंड

*ऋषिकेश-श्री मां कात्यायनी ज्ञान करतार आश्रम में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 3 सितंबर 2026 - पुरानी शीशम झाड़ी, मुनि की रेती स्थित श्री मां कात्यायनी ज्ञान करतार आश्रम ट्रस्ट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव से पूर्व…

format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 253.84875;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Showers, icon:5, weatherInfo:100;temperature: 41;zeissColor: bright;

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 3 सितंबर 2026 –

पुरानी शीशम झाड़ी, मुनि की रेती स्थित श्री मां कात्यायनी ज्ञान करतार आश्रम ट्रस्ट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव से पूर्व आज विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मनमोहन लिया। उपरोक्त कार्यक्रम हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथि के रूप में देसी गौ रक्षाशाला के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज, ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान, नगर नगर पालिका परिषद मुनि की रेती की अध्यक्ष नीलम बिजलवान, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेशों को स्मरण करते हुए सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही गुरविंदर सिंह सलूजा द्वारा बच्चों को निशुल्क पढ़ाए जाने और स्कूल खोलने के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की। सलूजा जी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यक्रम समाज के उत्थान के लिए किये जा रहे हैं सामाजिक कार्यक्रमों को वक्ताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं ने समारोह में चार चांद लगा दिए।महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, नृत्य एवं लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में सजकर सभी का मन मोह लिया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। लेखन प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में श्री मां कात्यायनी ज्ञान करतार आश्रम ट्रस्ट के ट्रस्टी गुरविंदर सलूजा का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका परिषद दीप शर्मा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के महासचिव एसपी अग्रवाल, हरीश तोमर चंद्रपाल सिंह जमवाल, वैभव अग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता में गीत संगीत के निर्णायक मंडल में रुचिरा नागरथ ,कविता सिंह और दीपा पाल विशेष रूप से शामिल हुई।
आयोजन में ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं सुधा तिवारी, किरण, अर्चना, अनुराधा, यशोदा, सोनम, सीमा, मीना, स्वप्निल, सुषमा सहित अन्य शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

समारोह के दौरान बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजकों ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी बच्चों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सुंदर संचालन शिक्षाविद डॉक्टर सुनील थपलियाल के द्वारा किया गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.