उत्तराखंड

ऋषिकेश इनरव्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव।

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश।* इनरव्हील क्लब ऋषिकेश, डिस्ट्रिक्ट 308 की ओर से दीपावली उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रेम, मित्रता और सौहार्द का…

ऋषिकेश इनरव्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव।

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश।*
इनरव्हील क्लब ऋषिकेश, डिस्ट्रिक्ट 308 की ओर से दीपावली उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रेम, मित्रता और सौहार्द का संदेश देते हुए पारंपरिक गीतों, मनमोहक नृत्य, मनोरंजक खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और खुशियों का माहौल देखने को मिला।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब की ओर से महिलाओं द्वारा निर्मित सुंदर उपहार भेंट किए गए। इस पहल के माध्यम से महिलाओं की रचनात्मकता, हुनर और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हंसी-खुशी, अपनत्व और मित्रता से भरपूर इस आयोजन ने दीपावली की खुशियों को और भी खास बना दिया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा ऋतु असूजा, सचिव सीमा सिंह, पूर्व अध्यक्षा एवं कोषाध्यक्ष नलिनी शर्मा, उपाध्यक्ष अनुराधा राणा, एडिटर अंजू मित्तल, आईएसओ रश्मि अग्रवाल, मीनू डंग, कनिका जैन, रेनू गुप्ता, डॉ. मधु शर्मा, प्रिया चौहान, डॉ. ऋतु प्रसाद, अंशिमा खन्ना, माही बंसल, नूतन अग्रवाल, नीरू कुकरेजा, गीता धीर, प्रवीण मलिक, चारू कोठारी, संध्या अग्रवाल, मंजू गुप्ता, ममता अग्रवाल और सीमा सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

क्लब की ओर से संदेश दिया गया कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, मित्रता, सकारात्मकता और महिला सशक्तिकरण की ज्योति प्रज्वलित करने का अवसर भी है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.