उत्तराखंड

*ऋषिकेश- प्रभु झूलेलाल चालिहा महोत्सव का ज्योत विसर्जन के साथ हुआ भव्य समापन*

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश 26 /08/2026- सिंधी समाज द्वारा 40 दिनों तक श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया प्रभु झूलेलाल चालिहा महोत्सव सोमवार को गंगा जी…

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश 26 /08/2026-

सिंधी समाज द्वारा 40 दिनों तक श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया प्रभु झूलेलाल चालिहा महोत्सव सोमवार को गंगा जी में ज्योत विसर्जन के साथ विधिवत संपन्न हुआ। इस वर्ष महोत्सव का आयोजन 16 जुलाई से 24 अगस्त तक मनोकामना सिद्ध प्रभु झूलेलाल मंदिर, आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश में किया गया।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम प्रभु झूलेलाल जी की आरती, पल्लव एवं भंडारे का आयोजन किया गया। 40 दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही सिंधी वर-वधू परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण एवं हनुमान जी की मनमोहक नृत्य झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

महोत्सव के 40वें दिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं पूरे आयोजन में नियमित रूप से सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभु झूलेलाल जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा केक सेरेमनी का भी आयोजन हुआ।

समापन अवसर पर मंदिर परिसर से प्रभु झूलेलाल जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अलवर बैंड की मधुर धुनों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा गली नंबर 3 से होते हुए गंगा तट पहुंची। वहां विधि-विधान से प्रभु झूलेलाल जी की आरती एवं पल्लव किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ ज्योत का गंगा जी में विसर्जन किया गया।

ज्योत विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 40 दिनों से चल रहे इस धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव का विधिवत समापन हुआ।

शोभायात्रा में प्रेम चंदानी, कृष्ण कुमार इदनानी, हीरालाल, सुरेंद्र पाहवा, विजय छाबड़ा, चंद्र मोहन नारंग, वितेन्द्र पाहवा, राजकुमार, दिलीप लालवानी, गौरव कुकरानी, आशीष लालवानी, भरत माधवानी, रेणु नारंग, माया चंदानी, भावना सिंधी, सीमा खत्री, कविता, युविका, हृदय चंदानी सहित सिंधी समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.