उत्तराखंड

*ऋषिकेश-पुरुषोतम कुमार (मानु) हिन्दू जागरण मंच ऋषिकेश नगर के अध्यक्ष मनोनीत*

देवभूमि जेके न्यूज 25 अगस्त 2026 दिन मंगलवार- आज सांगठनिक जिला ऋषिकेश की एक बैठक मंच कार्यालय पर आहूत की गई सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं की सहमति से जिलाध्यक्ष…

देवभूमि जेके न्यूज 25 अगस्त 2026 दिन मंगलवार-

आज सांगठनिक जिला ऋषिकेश की एक बैठक मंच कार्यालय पर आहूत की गई सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं की सहमति से जिलाध्यक्ष नीरज सहरावत ने पुरुषोतम कुमार (मानु) को हिन्दू जागरण मंच ऋषिकेश नगर का संयोजक (अध्यक्ष) मनोनीत किया गया ।
पुरुषोतम कुमार (मानु) के नगर अध्यक्ष बनने से हिंदू जागरण मंच को मजबूती मिलेगी और पूरे नगर में हिन्दू जागरण मंच विस्तार होगा।

ऋषिकेश नगर अध्यक्ष बनने पर पुरुषोत्तम कुमार(मानु) ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए और हिंदू जागरण के पद चिन्हों पर चलकर निश्चित रूप से मैं संगठन के लिए काम करूंगा और भविष्य में संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करूंगा। हिंदू जागरण मंच से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाऊंगा।

बैठक में प्रदेश सहसंयोजक सत्यवीर तोमर, अमरीश, रविदेव शर्मा, आकाश दीप, सोनू कुमार, राहुल शर्मा, गोविंद चौहान, सोनू वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.