देवभूमि जेके न्यूज, ऋषिकेश-
स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर रोटरी क्लासिक ऋषिकेश के जन उपयोगी कार्यक्रम लगातार जारी है ख़ास तौर पर कोई बच्चा फीस ना देने पाने के कारण शिक्षा से वंचित ना रह जाए इस पर क्लब के तमाम सदस्य नज़र बनाए हुए हैं इसी कड़ी में क्लब के अध्यक्ष संजय सकलानी ने बताया कि आज रोटरी ऋषिकेश क्लासिक की ओर से एक पाँचवी कक्षा की बालिका जो की वर्तमान में मॉर्डन स्कूल ऋषिकेश में अध्यनरत हैं जिसका हमारे पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट की तरफ़ से एक साल की फीस के लिए आवेदन आया था बालिका के पिता नहीं है और घर कि आर्थिक स्थिति बहुत ही ख़राब है जिसमें की हमारे क्लब की तरफ़ से बालिका को एक वर्ष की फ़ीस दी गई ताकि बालिका अपनी शिक्षा को जारी रख सके और उसे आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
रोटरी क्लासिक ऋषिकेश के सचिव विजय रावत ने कहा क्लब समय समय पर ग़रीब बच्चों की फ़ीस के रूप में मदद करता रहा है और आगे भी ये प्रयास चलता रहेगा.
इस मौक़े पर क्लब के कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता राकेश अग्रवाल नगर निगम के पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित थे.





0 Comments