उत्तराखंड

*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग -असली धन*

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *17 जुलाई 2026 , शुक्रवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य रहेगा । स्वास्थ्य सुधार होगा…

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 जुलाई 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । स्वास्थ्य सुधार होगा , व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। बचत लाभकारी रहेगी। समय सदुपयोग की महती आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप स्वयं के लिए समय अवश्य निकाले। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएँ। पुराना रोग से सावधान रहें । वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरीक हानि आदि से बचें , जोखिम ना उठाएं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। धार्मिक विचार बढ़ेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन स्वयं के अनुसार चलेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-ताछ रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपके पास समय का अभाव रहता है इसलिए समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सही रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप व्यस्त रहेंगे ।न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपने स्वयं के लिए समय अवश्य निकालें। आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। धार्मिक विचारधारा मजबूत होगी। किसी कार्य के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

♨️ *आज का प्रेरक प्रसंग* ♨️

*!! असली धन !!*

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

एक बार एक बहुत धनी व्यक्ति था, जिसके पास अपार धन-दौलत, महल और नौकर-चाकर सब कुछ था…
लेकिन फिर भी वह भीतर से हमेशा बेचैन और दुखी रहता था।

एक दिन उसने सुना कि एक संत हैं, जो हर समय प्रसन्न रहते हैं।
वह उनके पास गया और बोला—
“महाराज, मेरे पास सब कुछ है… फिर भी मुझे शांति नहीं मिलती, ऐसा क्यों?”

संत मुस्कुराए और बोले—
“कल सुबह नदी किनारे मिलना, मैं तुम्हें तुम्हारा उत्तर दूँगा।”

अगले दिन वह व्यक्ति समय पर पहुँच गया।
संत ने उसे एक खाली कटोरा दिया और कहा—
“जाओ, इस नदी से पानी भर लाओ… लेकिन ध्यान रखना, पानी गिरना नहीं चाहिए।”

वह व्यक्ति बड़े ध्यान से पानी भरकर लाया।
संत ने पूछा—
“जब तुम पानी ला रहे थे, तब क्या तुमने आसपास के सुंदर पेड़, पक्षियों की आवाज़ या बहती नदी को देखा?”

वह बोला—
“नहीं महाराज, मेरा पूरा ध्यान तो बस इस बात पर था कि पानी गिर न जाए।”

संत ने मुस्कुराकर कहा—
“बस यही तुम्हारे दुख का कारण है…
तुम्हारा ध्यान केवल धन को बचाने और बढ़ाने में लगा है…
इसलिए जीवन की सुंदरता को देख ही नहीं पा रहे।”

“धन होना बुरा नहीं है…
लेकिन जब धन ही सब कुछ बन जाए,
तो जीवन का असली सुख खो जाता है।”

यह सुनकर उस व्यक्ति की आँखें खुल गईं…
उसे समझ आ गया कि वह अब तक क्या खो रहा था।

*शिक्षा:*
जीवन का असली केवल धन , पैसा नहीं बल्कि समय, संतोष और छोटी-छोटी खुशियाँ हैं। अगर हम हर पल को जीना सीख लें,
तो जीवन अपने आप आनंदमय बन जाता है।

*सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।*

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.