देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश-भानियावाला राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-07) के चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत वृक्षों के पातन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोतवाली ऋषिकेश पुलिस बल मौके पर तैनात था।
ड्यूटी के दौरान दो व्यक्तियों द्वारा वृक्षों की कटाई का विरोध करते हुए एक व्यक्ति द्वारा पेड़ों से लिपटकर कार्य में अवरोध उत्पन्न किया गया व दूसरे व्यक्ति ने रोड जाम कर तथा जोर-जोर से नारेबाजी एवं हो-हल्ला कर अन्य लोगों को उकसाने का प्रयास किया गया, जिससे सरकारी कार्य एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों, वन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दोनों व्यक्तियों को समझाने का भरसक प्रयास किया गया, किन्तु उनके द्वारा समझाने के बावजूद कार्य में बाधा उत्पन्न करना जारी रखा गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संज्ञेय अपराध की आशंका के दृष्टिगत दोनों व्यक्तियों को *धारा 170(1), 126 एवं 135 BNSS* के अंतर्गत हिरासत में लेकर नियमानुसार चालानी कार्रवाई कर
गिरफ्तार किए गया।
*गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता*
1. कुन्दन सिंह बिष्ट पुत्र स्व. शेर सिंह, निवासी ग्राम बगुना, पोस्ट रतगल, तहसील रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा।
2. रणविजय पुत्र नन्दराम, निवासी गली नं. 06, सेक्टर-3, भजनगढ़ रोड, निकट सरस्वती शिशु मंदिर, 14 बीघा, ऋषिकेश, जनपद देहरादून।
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विकास कार्यों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है, किन्तु सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।






0 Comments