ऋषिकेश

*ऋषिकेश-चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

देवभूमि जे के न्यूज़: 10.07.2026* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली…

देवभूमि जे के न्यूज़: 10.07.2026*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

शिकायत का विवरण -दिनांक को वादिनी उपासना पत्नी प्रदीप कुमार निवासी काले की ढाल ऋषिकेश ने अपनी मोटर साईकिल सं0- UK14F-3429 के चोरी हो जाने के संवध मे कोतवाली ऋषिकेश पर अपनी शिकायत दर्ज करवायी थी । उख्त शिकायत के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 280/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया था ।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही – चोरी मोटर साईकिल की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण मे कोतवाली ऋषिकेश मे टीमों का गठन किया गया ।
गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.07.2026 की रात चैकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोल चक्कर से लेबर कालोनी तिराहे की तरफ 02 संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल(हीरो स्प्लेंडर संख्या UK14F-3429, चेसिस न0 MBLHAR075JHL16708, इंजन न0 HA10AGJHL26644) के साथ गिरफ्तार किये । गिरफ्तार अभियुक्तगणने अपना नाम संदीप रावत पुत्र स्व0 धीरज रावत निवासी: ग्राम मौलखंडी पोस्ट बिलखेत थाना सतपुली जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता: C/0 सत्यपाल ग्राम गाजी वाली नियर बाला जी धाम थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार उम्र: 25 वर्ष व दूसरे ने विशाल पाल पुत्र राकेश पालनिवासी: ग्राम गाजीवाली थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार उम्र: 27 वर्ष बताया ।

*बरामदगी का विवरण –*
हीरोस्प्लेंडर संख्या UK14F-3429,चेसिस न0 MBLHAR075JHL16708, इंजन न0 HA10AGJHL26644

*पूछताछ का विवरण-
दोनों अभियुक्तों पूछताछ के दौरान बताया कि लगभग 02 सप्ताह पूर्व उन्होंने काले की ढाल, ऋषिकेश से इस मोटरसाइकिल को चोरी की थी। आज दोनों दूसरी गाड़ी चोरी करने की फिराक में थे। कितु पुलिस ने उन्हे पकड लिया ।

*गिरफ्तारी टीम-
उ0नि0 राजकुमार
कानि0 158 प्रदीप कुमार
कानि0 1009 सौरभ चौहान

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.