उत्तराखंड

*ऋषिकेश -शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति भंग करने पर 06 व्यक्तियों को BNSS की धारा 170/126/135 में गिरफ्तार-02 वाहन सीज।*

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश ऋषिकेश थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था एवं सन्दिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान देहरादून रोड स्थित दुर्गा मन्दिर के सामने 06 व्यक्ति शराब के…

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश

ऋषिकेश थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था एवं सन्दिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान देहरादून रोड स्थित दुर्गा मन्दिर के सामने 06 व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चलाते हुए आपस में हाई बीम को लेकर लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। ये लोग सरेराह मारपीट पर उतारू हो गए थे जिससे आमजन में भय का माहौल बन रहा था जो कि पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद भी नहीं माने तो पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी को धारा 170(1)/126/135 BNSS में चालान कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगणो को आज दिनांक 08.07.26 को उपजिलाधिकारी ऋषिकेश के समक्ष पेश किया जायेगा ।
शराब पीकर वाहन चलाने अभि0गणों के वाहन UK14C-0905 स्कूटी व UK14N-8885 स्कार्पियो को धारा 185 MV ACT में सीज किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-
*प्रथम पक्ष-
(1) नितिन नेगी पुत्र हरपाल सिंह नेगी निवासी वार्ड न0-11 ढालवाला ऋषिकेश देहरादून उम्र- 23 वर्ष
(2) राम सिंह रावत पुत्र सूरवीर सिंह रावत निवासी- ग्राम अटाली पो0 व्यासी जनपद टिहरी गढवाल उम्र- 22 वर्ष
(3) अखिलेश सिंह रावत पुत्र कमल सिंह रावत निवासी- ग्राम अटाली पो0 व्यासी जनपद टिहरी गढवाल उम्र- 18 वर्ष

*द्वितीय पक्ष-
(1) राहुल भटनागर पुत्र राजू भटनागर निवासी- नन्दू फार्म गली न0-07 ऋषिकेश देहरादून उम्र- 26 वर्ष
(2) राज जाटव पुत्र सूरज जाटव निवासी- कुँए वाली गली बनखण्डी ऋषिकेश देहरादून उम्र- 19 वर्ष
(3) अभिषेक पुत्र राजकुमार निवासी नन्दू फार्म गली न0-07 ऋषिकेश देहरादून उम्र- 27 वर्ष

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.