उत्तराखंड

*ऋषिकेश-धरने के 100वें दिन नेपाली फार्म में महापंचायत आयोजित, शहीद स्मारक निर्माण की मांग हुई बुलंद*

देवभूमि जे के न्यूज - नेपाली फार्म, 07 जुलाई 2026: नेपाली फार्म तिराहे स्थित नवनिर्मित "उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद पार्क" में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति में…

देवभूमि जे के न्यूज –
नेपाली फार्म, 07 जुलाई 2026: नेपाली फार्म तिराहे स्थित नवनिर्मित “उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद पार्क” में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति में भव्य शहीद स्मारक निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरने के 100वें दिन एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं राज्य आंदोलनकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए सरकार से शीघ्र शहीद स्मारक निर्माण की मांग की।
महापंचायत के संयोजक शीशपाल पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि स्थायी स्मारक के निर्माण से होगा। उन्होंने कहा कि 100 दिनों से शांतिपूर्ण धरना देने के बावजूद यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरबीर सिंह सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन देश के महत्वपूर्ण जन आंदोलनों में से एक रहा है। शहीदों के सम्मान में एक भव्य स्मारक बनाना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत ने कहा कि जिस राज्य की नींव आंदोलनकारियों के बलिदान पर रखी गई हो, वहां उनके सम्मान की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी संगठन का नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की अस्मिता और स्वाभिमान का आंदोलन है। यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो जनआंदोलन को और तेज किया जाएगा।
यूकेडी के मोहन असवाल ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के इतिहास को संरक्षित रखना आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है। शहीद स्मारक केवल एक भवन नहीं, बल्कि बलिदान और संघर्ष की प्रेरणा का केंद्र होगा।
यूकेडी के आनंद सिंह रावत ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों का सम्मान करना प्रत्येक उत्तराखंडी का कर्तव्य है। सरकार को इस मांग पर राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लेना चाहिए।
धर्मानंद लखेड़ा ने कहा कि शहीदों के सम्मान का प्रश्न पूरे समाज की भावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों और नागरिकों से इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल ने किया एवं महापंचायत में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि नेपाली फार्म तिराहे स्थित “उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद पार्क” में शीघ्र भव्य शहीद स्मारक का निर्माण कराया जाए, जिससे राज्य आंदोलन के अमर शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण किया जा सके। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया जाएगा।
राज्य आंदोलनकारी कृपाल सिंह रावत, सरोज, अरुण थपलियाल, पूर्व ग्राम प्रधान खंड गांव रायवाला शंकर दयाल धनाई, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष चित्रपाल सजवाण, स्वाभिमान मोर्चा के जिला महामंत्री गौतम सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल, कुलदीप सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह रावत, शैलेंद्र मिश्रा, बलदेव सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह पवार, हरीश चौधरी, चंद्रकांत अरोड़ा, दीपक पवार, राहुल कालूरा, परवीन, कुबेर सिंह रावत, नगर निगम पार्षद सुरेंद्र नेगी, राशिपाल सिंह सैनी, हिमांशु पवार, विनोद चौहान, विजयपाल कुलड़ा, रमेश रतूड़ी, रविंद्र प्रकाश, पंचम सिंह पवार, गुलाब सिंह रावत, यशपाल असवाल, गुरचरण सिंह गोल्डी एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.