उत्तराखंड

सामाजिक कार्यकर्ताओं रमाकांत गुप्ता एवं वीरेन्द्र गुप्ता का सम्मान

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश में सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत गुप्ता एवं वीरेन्द्र गुप्ता का विद्यालय परिवार द्वारा पटका एवं स्मृति…

सामाजिक कार्यकर्ताओं रमाकांत गुप्ता एवं वीरेन्द्र गुप्ता का सम्मान

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश में सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत गुप्ता एवं वीरेन्द्र गुप्ता का विद्यालय परिवार द्वारा पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रबंधक प्रो. डॉ. गौरव वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने उनका स्वागत करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज सेवा का भाव राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व विद्यार्थियों में सेवा, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव समाजहित के कार्यों एवं ऐसे सम्मान समारोहों के माध्यम से विद्यार्थियों को सकारात्मक प्रेरणा देने का प्रयास करता रहेगा।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी दोनों अतिथियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.