देवभूमि जे के न्यूज़-26.06.2026*
*ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 133 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।इसी क्रम में दिनाँक 26.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान आस्था पथ ऋषिकेश से अभियुक्त सोनू देव नाथ उर्फ बाटली पुत्र निमाई देव नाथ निवासी गंगा आश्रम माया कुंड ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र 38 वर्ष) को 133 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश में N.D.P.S ACT के अन्तर्गत मु0अ0सं0 -253/2026 धारा 8/20 NDPS Act बनाम सोनू देव नाथ उर्फ बाटली पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त व अक्समात चैकिंग के दौरान सदिग्ध होने पर पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो अपना नाम सोनू देव नाथ उर्फ बाटली पुत्र निमाई देव नाथ निवासी गंगा आश्रम माया कुंड ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र 38 वर्ष) बताया । उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके हाथ मे पकडे एक गुलाबी थैले के अन्दर सफेद कपडे के अन्दर काले रंग का बत्तीनुमा प्रदार्थ बरामद हुआ । सूंघ कर देखा गया तो चरस की तीक्ष्ण गंध आ रही हैं |जो चरस प्रतीत हो रही थी। बरामद चरस के बारे उक्त पकडे गये व्यक्ति से पूछा तो गलती की माफी मांगते हुए कहने लगा कि साहब कि ऋषिकेश का निवासी हूँ, सर मै पिछले 10 वर्षो से नशा करने का आदि हूं, मैं पहले भी नशा बेचना पर भी जेल जा चुका हूं इस चरस को मैं हरिद्वार के पास चंडी घाट से एक आदमी से लेकर आया था उस व्यक्ति नाम-पता मैं नही जानता हूँ और कहाँ रहता यह भी जानकारी है, यह चरस मै ऋषिकेश गंगा घाटो के किनारे रहने वाले मजदूर और बाबा को बेचने के लिए आया था कि पुलिस मुझे पकड लिया है
*अभियुक्त से बरामद माल*
***********************
(1)- अभियुक्त के कब्जे से 133 ग्राम अवैध चरस
*गिरफ्तार अभियुक्त*
*******************
(1)- सोनू देव नाथ उर्फ बाटली पुत्र निमाई देव नाथ निवासी गंगा आश्रम माया कुंड ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र 38 वर्ष)
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
*******************
1- मु0अ0स0-46/2013 धारा 25/4 शस्त्र अधि0
2- मु0अ0स0-70/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
3- मु0अ0स0-245/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
4- मु0अ0स0-89/2017 धारा 25/4 शस्त्र अधि0
5- मु0अ0स0-141/2017 धारा 25/4 शस्त्र अधि0
6- मु0अ0स0-533/2017 धारा 4/25 शस्त्र अधि0
7- मु0अ0स0-635/2017 धारा 380 भादवि
8- मु0अ0स0-108/2022 धारा 25/4 शस्त्र अधि0
9- मु0अ0स0-104/2023 धारा 380,457/411 भादवि0
10- मु0अ0स0-279/2023 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
11- मु0अ0स0-402/2023 धारा 380/411 भादवि0
12- मु0अ0स0- 543/2025 धारा 8/21 NDPS Act
13- मु0अ0सं0-253/2026 धारा 8/20 NDPS Act
*पुलिस टीम*
***************
1- उ0नि0 बिनेश कुमार
2-कानि0 138 मोहकम सिह
3-कानि0 434 पुष्पेन्द्र राणा







0 Comments