उत्तराखंड

*योग दिवस की पूर्व संध्या पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने योगाचार्यों का सम्मानित*

देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश : 20 जून 2026 योग दिवस की पूर्व संध्या पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप…


देवभूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश : 20 जून 2026

योग दिवस की पूर्व संध्या पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में योगाचार्यों का सम्मान कर उन्हें समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए सराहा।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित योगाचार्यों को पटका पहनाकर, माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में योग का महत्व और भी बढ़ गया है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

डॉ. अग्रवाल ने सभी योगाचार्यों के समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक पहल है।

इस अवसर पर डॉ. संजीव (योग में 30 वर्षों का अनुभव), योगाचार्य वेदान्स पांडे, योगाचार्य अरविंद नेगी, योगाचार्य रिया पंवार, योगाचार्य चिराग एवं असिस्टेंट प्रोफेसर भाग्यश्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.