देवभूमि जेके न्यूज-
मां की सेवा की तुलना किसी से नहीं की जा सकती मां जाने के बाद भी किसी दूसरे की अंधेरी जिंदगी में रोशनी देने के लिए आंखें दे जाती है श्रीमती दर्शना मल्होत्रा के निधन पर परिजनों ने नेत्र दान कराकर समाज के आगे मिसाल पेश की है.
नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि गत बुधवार इंदिरा नगर निवासी दर्शना रानी मल्होत्रा के निधन पर पूर्व में राकेश रावल के माध्यम से अपनी माता की मृत्यु पर उनके नेत्रदान करा चुकी श्रीमती शालिनी सिडाना के प्रेरित करने पर उनके पुत्र तरुण व अंकुर ने माता के नेत्रदान कराये.
ज्ञात रहे इससे पूर्व श्यामपुर विस्थापित सुलोचना बिष्ट के निधन पर लक्ष्मण चौहान के प्रेरित करने पर नेत्रदान हुए थे.
नेत्रदान की कड़ी में हरिद्वार निवासी श्रीमती राजकुमारी के निधनपर विक्रम गुलाटी व सिद्धार्थ के प्रेरित करने पर परिजनों ने नेत्रदान कराया.
नेत्रदान के पुनीत कार्य पर अनित अरोड़ा ने परिजनों के साथ, विनय भाटिया, नए परिजनों को साधुवाद प्रेषित किया
लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा के अनुसार नेत्रदान महादान मिशन का यह 466 वां सफल प्रयास से जो अविरल चलता रहेगा






0 Comments