ऋषिकेश

एम्स के चिकित्सा शिविर में अनेकों वरिष्ठ नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य लाभ।

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश- वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को संचालित होने…


देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश-
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अंतर्गत आज मई माह के तीसरे शनिवार को अवधूत आश्रम रेलवे रोड पर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फीजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ,नेत्र विशेषज्ञ,फिजियोथैरेपिस्ट, ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 24 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर की कमान एम्स के जीरियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डा मीनाक्षी धर जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। शिविर में लाल पैथ लैब के सहयोग से डा विजय गुप्ता द्वारा रक्त जांच कैम्प का भी आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक एवम अन्य लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कैंप में फिजियोथैरेपी की भी सुविधा उपलब्ध है।इस अवसर पर अध्यक्ष गुरविंदर सलूजा,महासचिव एस पी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, डॉ हरीश धींगरा, श्रीमती तृप्ता धींगरा,कमल सिंह राणा,सत्येन्द्र शर्मा, डॉ एम सी त्रिवेदी, कैलाश चन्द जोशी, प्रदीप कुमार गुप्ता, दिनेश मुद्गल,अरविंद जैन,नरेश गर्ग, आलोक शर्मा, ओ पी मुल्तानी,सत्य प्रकाश गुप्ता, बल राम सिंह बिष्ट,आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.