उत्तराखंड

*हिम्स जौलीग्रांट में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - 12-May-2026 डोईवाला।* हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आदि…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – 12-May-2026 डोईवाला।* हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आदि कैलाश सभागार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग समुदाय की सेवा भावना, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने अपने संदेश में सभी नर्सिंग कर्मियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नर्सें किसी भी स्वास्थ्य सेवा संस्था की रीढ़ होती हैं। उन्होंने कहा कि नर्सें केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करतीं, बल्कि उन्हें मानसिक संबल, आशा और सम्मान भी प्रदान करती हैं।
इसके पश्चात हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. संचिता पुगाझंडी ने इस वर्ष की थीम का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था में नर्सों को ज्ञान, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता के माध्यम से सशक्त बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मुख्य अतिथि नर्सिंग एडवाइजर डॉ. कैथलीन एम. मैकीहान ने स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य में नर्सों की भूमिका, नेतृत्व क्षमता तथा सतत शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. आर. एस. सैनी ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, एनएबीएच गतिविधियों एवं रोगी सुरक्षा में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए नर्सिंग समुदाय को बधाई दी। डायरेक्टर ऑपरेशन साधना मिश्रा ने नर्सिंग स्टाफ की सेवा भावना एवं समर्पण की प्रशंसा की। डॉ. लवनीश कुमार ने सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं एवं रोगी सुरक्षा सुनिश्चित करने में नर्सों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट रोगी देखभाल, टीमवर्क एवं क्लिनिकल उत्कृष्टता के लिए चयनित नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.