उत्तराखंड

*ऋषिकेश-99.5 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए मनीष बिष्ट को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

देवभूमि जे के न्यूज़, दिनांक-07.05.2026 ऋषिकेश "ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 99.5 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त…


देवभूमि जे के न्यूज़, दिनांक-07.05.2026 ऋषिकेश

“ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 99.5 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार”
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।
इसी क्रम में दिनांक 06.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान जंगलात बैरियर ऋषिकेश से अभियुक्त मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम दांडी थाना रानीपोखरी जिला देहरादून (उम्र 26 वर्ष) को 99.5 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत मु0अ0सं0-168/2026 धारा 8/20 NDPS Act बनाम मनीष बिष्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आज दिनांक 07.05.2026 को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त व अक्समात् चैकिंग के दौरान सदिग्ध होने पर पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो अपना नाम मनीष बिष्ट पुत्र श्री कमल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम दांडी थाना रानीपोखरी जिला देहरादून (उम्र 26 वर्ष) बताया । उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके उसकें पहने काले लोवर की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर काले रंग का बत्तीनुमा प्रदार्थ बरामद हुआ । सूंघ कर देखा गया तो चरस की तीक्ष्ण गंध आ रही हैं |जो चरस प्रतीत हो रही थी। बरामद चरस के बारे उक्त पकडे गये व्यक्ति से पूछा तो गलती की माफी मांगते हुए कहने लगा कि साहब मैने चरस रानीपोखरी के जंगल से रगड़ कर इकठ्ठा किया है साहब यह चरस ही है पैसो के लालच के चक्कर में मैं इसे रानीपोखरी के जंगल से लेकर आया था यह चरस मैं यहां मजदूरों आने जाने वाले लड़कों को बेच देता हूँ। साहब मुझसे गलती हो गयी है मुझे माफ कर दो।

*अभियुक्त से बरामद माल-
(1)- अभियुक्त के कब्जे से 99.5 ग्राम अवैध चरस

*गिरफ्तार अभियुक्त-
(1)- मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम दांडी थाना रानीपोखरी जिला देहरादून (उम्र 26 वर्ष)

*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*पुलिस टीम-
1- उ0नि0 निखलेश बिष्ठ
2-कानि0 138 मोहकम सिह
3-कानि0 434 पुष्पेन्द्र राणा

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.