*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग- चिड़िया की सीख*

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 04 मई 2026*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। सेहत के विषय मे आज अधिक ध्यान रखना पड़ेगा लापरवाही करने पर आगे परिणाम गंभीर बन सकते है। शारीरिक अस्वस्थता के कारण किसी भी कार्य मे मन मुश्किल से ही लगा पाएंगे। हाथ पैरों में शिथिलता रहेगी पेट संबंधित अथवा जुखाम बुखार आदि से कष्ट संभव है। आज किसी भी कार्य में जोर जबरदस्ती करने का प्रयास ना करें अन्यथा परिणाम निराशाजनक ही रहेंगे। यात्रा का विचार कर रहे है तो यथा संभव टाले आकस्मिक दुर्घटना चोटादि का भय रहेगा। परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें गलतफहमियां दूर होंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा दिन को ज्यादा खुशनुमा बनाने में परिजनों के साथ ही मित्र रिश्तेदारो का भी सहयोग मिलेगा। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती अवश्य रहेगी लेकिन इसके बाद शारीरिक रूप से चुस्त नजर आएंगे। सिन का अधिकांश समय सैर सपाटे मनोरंजन में व्यतीत होगा। व्यवसायी वर्ग भी आज अधूरे कार्य को जल्दी निपटाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज के दिन तालमेल बना रहेगा फिर भी अनुपयोगी खर्च चाह कर भी नही रोक सकेंगे। परिजनों को कामना पूर्ति होने से घर मे उत्साह का वातावरण बनेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहेगा लेकिन धन की आमद भी अकस्मात हो जाने से खर्च अखरेंगे नही। समाजिक कार्यो में रुचि लेने से पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सहकर्मियों से तालमेल की कमी के कारण व्यावसायिक गतिविधियां कुछ समय के लिए प्रभावित होंगी फिर भी संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। आय आज कुछेक साधन से ही फिर भी उपयुक्त मात्रा में हो जाएगी। घरेलू सामानों की खरीददारी के साथ ही सुख सुविधा बढ़ाने पर खर्च होगा। घर मे रिश्तेदारों के आगमन से चहल पहल रहेगी। बुजुर्गो से आगे के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा भाग दौड़ वाला रहेगा। फिर भी आज किसी मनोकामना पूर्ति ना होने से निराश हो सकते है। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा देवदर्शन के योग बनने से मानसिक शांति मिलेगी। आज आप अपने मन की बातों को खुल कर कह सकेंगे जिससे लोगो से आपसी संबंध ज्यादा प्रगाढ़ बनेंगे। घर के साथ ही बाहर वालो का भी आपके ऊपर विश्वाश बढ़ेगा। आज आपकी किसी नादानी का फल परिजनों को भी भुगतना पड़ सकता है मान सम्मान को ध्यान में रख कर ही कोई कदम उठाएं आर्थिक आयोजन सहज पूर्ण होंगे फिर भी धन की आमद आज मध्यम से कम ही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप ना चाहते हुए भी कलह के प्रसंगों में पड़ सकते है अथवा आज किसी ना किसी के द्वारा आपकी आलोचना अवश्य की जाएगी। व्यवहार में नरमी रखना अति आवश्यक है अन्यथा लाभ के अवसरों से दूरी बनेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा खर्चो पर नियंत्रण रखें तो धन संबधित परेशानी नही रहेगी अन्यथा बजट गड़बड़ायेगा। आज आप वैसे तो मितव्ययता से ही काम करेंगे फिर भी कुछ आवश्यक घरेलू खर्च करने ही पड़ेंगे। घर मे अथवा रिश्तेदारों से अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। सेहत में धीरे धीरे सुधार आएगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका स्वभाव कुछ रूखा रहेगा। घर हो या बाहर अपनी जिद के आगे किसी की नही चलने देंगे जिससे परिजनों के साथ अन्य लोगो को भी परेशानी में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी जल्दबाजी अथवा मनमानी के कारण होने वाले लाभ में कमी आ सकती है। धन सम्बंधित कार्यो को आज ना करें तो ही बेहतर रहेगा अथवा किसी अनुभवी की सलाह के बाद ही करें। आज के दिन आप स्वयं को अन्य लोगो से श्रेष्ठ दिखाने के चक्कर मे अपमानित भी हो सकते है। घर मे सामान्यतः माहौल शांत ही रहेगा लेकिन किसी ना किसी सदस्य से मतभेद उभरने पर उग्र बहस होने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपमे संतोषी वृति रहने से मानसिक रूप से शांत रहेंगे परन्तु घरवालों के ताने आज लापरवाह प्रवृति के कारण सुनने ही पड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक सतर्कता बरतनी पड़ेगी प्रतिस्पर्धा एवं व्यस्तता अधिक रहेगी जिससे चोरी चकारी का भय है। धन लाभ के लिए आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा आवश्यकता अनुसार हो जायेगा। संध्या का समय कार्य से समय निकाल मित्र परिचितों के साथ यात्रा पर्यटन में बिताएंगे लेकिन आपसी संबंध मामूली बातो से खराब ना हो इसका ध्यान रखें। परिवार में अचानक अशांति फैलेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप काल्पनिक दुनिया मे खोये रहेंगे आज आपके विचार जितने बड़े होंगे उनकी अपेक्षा कर्म नही करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज विलम्ब से उपस्थिति देने पर कार्य भी विलम्ब से ही चलेंगे। लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से आज आप प्रतिस्पर्धियों की अपेक्षा अधिक लाभ कमाएंगे। किसी अनुबंध के मानसिक दुविधा के कारण हाथ से निकलने की संभावना भी है। परिवार में आपके अधिक बोलने के कारण कुछ समय के लिए माहौल खराब हो सकता है महिलाये आज बाहर से प्रसन्न परन्तु अंदर से ईर्ष्यालु रहेंगी। घरेलू आवश्यकताओं के साथ बुजुर्गो की दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अशुभ रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसी में विघ्न-बाधाएं आएंगी कार्य व्यवसाय में भी आज छोटी सी गलती बड़ा नुकसान कराएगी सतर्क रहें। आज पुराने कार्यो से ही थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है नए कार्य अभी हाथ मे ना लें नई परेशानी में पड़ सकते है। आज किसी के बुरे भले कहने अथवा चुगली करने से परेशान ना हों आज ऐसे कई प्रसंग बनेंगे मौन रहने पर किसी भी प्रकार के कुप्रभाव से बच जाएंगे। परिवार में भी आज सबके अलग अलग मत रहने से तालमेल बैठाने में दिक्कत आएगी। रात्रि के समय से कुछ राहत मिलने लगेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज ज्यादा प्रतिस्पर्धा ना रहने से इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। नौकरी वाले जातक आज अतिरिक्त काम आने से कुछ समय के लिये असहज और क्रोध से भरे रहेंगे। मध्यान तक कार्यो में गंभीरता दिखाएंगे लेकिन इसके बाद का समय मौज शौक पूरे करने की इच्छा के चलते कार्यो में ध्यान नही रहेगा फिर भी आज आर्थिक स्थिति निरंतर सुधरेगी। मनोकामनाओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। दिखावे की वृत्ति रहने से सामर्थ्य से अधिक खर्च करने के कारण बजट प्रभावित होगा। घर मे आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांति रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप घरेलू कार्यो में ज्यादा व्यस्त रहेंगे प्रातः काल से ही कही बाहर पर्यटन अथवा रिश्तेदारी में जाने की तैयारी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान नही दे पाएंगे फलस्वरूप आंशिक लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। खर्च आय से ज्यादा रहेंगे फिर भी अधिकांश खर्च आवश्यक होने के कारण इसका आपके ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा। नौकरी पेशा जातको को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा इसका लाभ भी अतिशीघ्र मिलने की संभावना है। आज आसपडोसियो अथवा यात्रा में सहयात्रियों से विनम्र व्यवहार करें झगड़ा हो सकता है। घरेलु सुख बढ़ेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन भी आपको सुख शांति की अनुभूति होगी। लेकिन दिन का आरंभिक भाग आलस्य की भेंट चढ़ने से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्यो में विलंब होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यान तक स्थिति अच्छी रहेगी इसके बाद व्यवसाय में मंदी आने से थोड़ा बहुत धन लाभ ही हो सकेगा। नौकरी पेशा जातक आज निश्चिन्त होकर आराम में समय बिताएंगे। संध्या का समय बाहर घूमने फिरने मनोरंजन में व्यतीत होगा। घरेलू आवश्यकताओं पर धन खर्च भी आज अधिक रहेगा। गृहस्थ में सदस्यों की चोटी मोटी हरकतों को अनदेखा करें शांति रहेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

0️⃣4️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

*!! चिड़िया की सीख !!*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

एक समय की बात है. एक राज्य में एक राजा राज करता था. उसके महल में बहुत ख़ूबसूरत बगीचा था. बगीचे की देखरेख की ज़िम्मेदारी एक माली के कंधों पर थी. माली पूरा दिन बगीचे में रहता और पेड़-पौधों की अच्छे से देखभाल किया करता था. राजा माली के काम से बहुत ख़ुश था.

बगीचे में एक अंगूर की एक बेल लगी हुई थी, जिसमें ढेर सारे अंगूर फले हुए थे. एक दिन एक चिड़िया बगीचे में आई. उनसे अंगूर की बेल पर फले अंगूर चखे. अंगूर स्वाद में मीठे थे. उस दिन के बाद से वह रोज़ बाग़ में आने लगी.

चिड़िया अंगूर की बेल पर बैठती और चुन-चुनकर सारे मीठे अंगूर खा लेती. खट्टे और अधपके अंगूर वह नीचे गिरा देती. चिड़िया की इस हरक़त पर माली को बड़ा क्रोध आता. वह उसे भगाने का प्रयास करता, लेकिन सफ़ल नहीं हो पाता.

बहुत प्रयासों के बाद भी जब माली चिड़िया को भगा पाने में सफ़ल नहीं हो पाया, तो राजा के पास चला गया. उसने राजा को चिड़िया की पूरी कारिस्तानी बता दी और बोला, “महाराज! चिड़िया में मुझे तंग कर दिया है. उसे काबू में करना मेरे बस के बाहर है. अब आप ही कुछ करें.”

राजा ने ख़ुद ही चिड़िया से निपटने का निर्णय किया. अगले दिन वह बाग़ में गया और अंगूर की घनी बेल की आड़ में छुपकर बैठ गया. रोज़ की तरह चिड़िया आई और अंगूर की बेल पर बैठकर अंगूर खाने लगी. अवसर पाकर राजा ने उसे पकड़ लिया.

चिड़िया ने राजा की पकड़ से आज़ाद होने का बहुत प्रयास किया, किंतु सब व्यर्थ रहा. अंत में वह राजा से याचना करने लगी कि वो उसे छोड़ दें. राजा इसके लिए तैयार नहीं हुआ. तब चिड़िया बोली, “राजन, यदि तुम मुझे छोड़ दोगे, तो मैं तुम्हें ज्ञान की ४ बातें बताऊंगी.”

राजा चिड़िया पर क्रोधित था. किंतु इसके बाद भी उसने यह बात मान ली और बोला, “ठीक है, पहले तुम मुझे ज्ञान की वो ४ बातें बताओ. उन्हें सुनने के बाद ही मैं तय करूंगा कि तुम्हें छोड़ना ठीक रहेगा या नहीं.”

चिड़िया बोली, “ठीक है राजन. तो सुनो. पहली बात, कभी किसी हाथ आये शत्रु को जाने मत दो.”

“ठीक है और दूसरी बात?” राजा बोला.

“दूसरी ये है कि कभी किसी असंभव बात पर यकीन मत करो.” चिड़िया बोली.

“तीसरी बात?”

“बीती बात पर पछतावा मत करो.”

“और चौथी बात.”

“राजन! चौथी बात बड़ी गहरी है. मैं तुम्हें वो बताना तो चाहती हूँ, किंतु तुमनें मुझे इतनी जोर से जकड़ रखा है कि मेरा दम घुट रहा है. तुम अपनी पकड़ थोड़ी ढीली करो, तो मैं तुम्हें चौथी बात बताऊं.” चिड़िया बोली,

राजा ने चिड़िया की बात मान ली और अपनी पकड़ ढीली कर दी. पकड़ ढ़ीली होने पर चिड़िया राजा एक हाथ छूट गई और उड़कर पेड़ की ऊँची डाल पर बैठ गई. राजा उसे ठगा सा देखता रह गया.

पेड़ की ऊँची डाल पर बैठी चिड़िया बोली, “राजन! चौथी बात ये कि ज्ञान की बात सुनने भर से कुछ नहीं होता. उस पर अमल भी करना पड़ता है. अभी कुछ देर पहले मैंने तुम्हें ज्ञान की ३ बातें बताई, जिन्हें सुनकर भी आपने उन्हें अनसुना कर दिया. पहली बात मैंने आपसे ये कही थी कि हाथ में आये शत्रु को कभी मत छोड़ना. लेकिन आपने अपने हाथ में आये शत्रु अर्थात् मुझे छोड़ दिया. दूसरी बात ये थी कि असंभव बात पर यकीन मत करें. लेकिन जब मैंने कहा कि चौथी बात बड़ी गहरी है, तो आप मेरी बातों में आ गए. तीसरी बात मैंने आपको बताई थी कि बीती बात पर पछतावा न करें और देखिये, मेरे आपके चंगुल से छूट जाने पर आप पछता रहे हैं.”

इतना कहकर चिड़िया वहाँ से उड़ गई और राजा हाथ मलता रह गया.

*शिक्षा:-*
मात्र ज्ञान अर्जित करने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता. ज्ञानी वो होता है, जो अर्जित ज्ञान पर अमल करता है.

जीवन में जो बीत गया, उस पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं. किंतु वर्तमान हमारे हाथों में हैं. आज का वर्तमान कल के भविष्य कल का निर्माण करेगा. इसलिए वर्तमान में रहकर कर्म करें और अपना भविष्य बनायें.

*सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *