उत्तराखंड

*रायवाला कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन*

देवभूमि जे के न्यूज़- रायवाला कराटे एकेडमी द्वारा विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…

देवभूमि जे के न्यूज़-

रायवाला कराटे एकेडमी द्वारा विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश जुगलान ग्राम प्रधान- प्रतीतनगर, विशिष्ट अतिथि कर्नल योगेश रायवाला आर्मी छावनी तथा विरेन्द्र नौटियाल (वीरू), प्रदेश उपाध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय गढ़वाल महासभा उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि राजेश जुगलान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का इस स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना अत्यंत सराहनीय है। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ऐसे आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

विशिष्ट अतिथि कर्नल योगेश ने कहा की खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाता है। इन खिलाड़ियों की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

विरेन्द्र नौटियाल (वीरू) ने अपने संबोधन में कहा की रायवाला कराटे एकेडमी का यह प्रयास सराहनीय है। भविष्य में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सचिन कुमार संचालक, रायवाला कराटे एकेडमी ने बताया की रायवाला स्थित कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने किकबॉक्सिंग स्टेट चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल 2026 को देहरादून स्थित Mount Litera Zee School में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एकेडमी के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें सभी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 स्वर्ण पदक आरोही त्रिवेदी, हिमांशु, आदित्य कुमार, अंशिका, आर्यन एवं 3 रजत पदक सलोनी, आयुष एवं शानू ने अपने नाम किए।

विशेष उपलब्धि सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन अब नेशनल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए किया गया है, जो रायवाला क्षेत्र एवं एकेडमी के लिए गर्व का विषय है।

इस दौरान कविता नेगी, पूजा पुंडीर, सुमन, जाग्रति नेगी, कुसुम, ईशान, अथर्व, अनुराग, शुभम कुमार, शुभम पंचाल, सुग्रीव, तमन्ना, परंपरा सेमवाल, आयुष नेगी, युवराज, नरेश बंसल, सहित दर्जनों खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.