*ऋषिकेश- पुलिस की सतर्कता से अवैध घुसपैठ का खुलासा- बांग्लादेशी महिला फर्जी दस्तावेजों सहित गिरफ्तार”*


देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश–15.04.2026

दिनांक 15.04.2026 को स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) ऋषिकेश से प्राप्त गोपनीय एवं विश्वसनीय सूचना पर एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से भारत में निवास करने की सूचना प्राप्त हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तत्काल पुलिस टीम गठित कर बांग्लादेशी महिला की तलाश प्रारम्भ की गयी।

प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के निर्देशन में तत्काल संयुक्त पुलिस टीम व स्थानीय अभिसूचना इकाई गठित कर बांग्लादेशी महिला की तलाश प्रारम्भ की गयी। पुलिस टीम गठित कर तत्काल क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं तलाश अभियान चलाया गया।तलाशी के दौरान नटराज चौक क्षेत्र में मुखबिर की सटीक सूचना पर डग रोड स्थित गेट नंबर-03 के पास संदिग्ध महिला को चिन्हित कर घेराबंदी करते हुए नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ में महिला द्वारा अपना नाम रीना उर्फ रीता, निवासी जिला सरियातपुर, ढाका (बांग्लादेश) बताया गया। विस्तृत पूछताछ में महिला द्वारा स्वीकार किया गया कि वह लगभग एक माह पूर्व एक व्यक्ति “रिपोन” के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रही थी। उक्त व्यक्ति ने उसे सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर भारत में रोजगार दिलाने का प्रलोभन दिया था। दिनांक 13.04.2026 का दिल्ली से ऋषिकेश का बस टिकट दिया गया था। पूछताछ में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि अभियुक्ता द्वारा पश्चिम बंगाल में फर्जी कागजात तैयार कर आधार कार्ड बनवाया गया था, जिसका उपयोग भारत में अपनी पहचान छुपाने हेतु किया जा रहा था। उक्त कृत्य भारत में अवैध प्रवेश, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता को दर्शाता है, जिसके संबंध में अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0स0-143/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS), पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 3 तथा विदेशी/आव्रजन अधिनियम 2025 की धारा 14 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्ता को आज समय से सम्बन्धित न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त का नाम पता-

1- नाम रीना उर्फ़ रीता पत्नी जुलहस पिता रियाज़ निवासी गाँव-चोर्दुपुरिया शाकीमाली मातवर कांदी थाना-जजीरा जिला सरियातपुर ढाका डिवीज़न बांग्लादेश उम्र 24 वर्ष (MN-8178630732)

*अभियुक्ता के कब्जे से बरामद वस्तु-

1-बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र
2-भारतीय आधार कार्ड ( फर्जी)
3-बांग्लादेश नागरिकता प्रमाण पत्र की छायाप्रति
4-OPPO कंपनी का मोबाइल फोन

*पुलिस टीम-
1-वरिष्ठ उपनिरीक्षक भरत सिंह रावत
2-उपनिरीक्षक अरविन्द पंवार
3-हेड कांस्टेबल LIU अंकुर कुमार
4-हेड कांस्टेबल LIU विचित्र वत्स
5-हे०का०256 ईश कुमार
6- का० 616 तेजपाल
7 म०का०921 मित्रा,

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *