उत्तराखंड

*राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं को दिया स्वास्थ्य संदेश*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी)-11-April-2026 डोईवाला। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर एसआरएचयू के हिमालयन कॉलेज ऑॅफ नर्सिंग जौलीग्रांट ने सीएचसी डोईवाला में एक विशेष जागरूकता…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी)-11-April-2026 डोईवाला। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर एसआरएचयू के हिमालयन कॉलेज ऑॅफ नर्सिंग जौलीग्रांट ने सीएचसी डोईवाला में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें गर्भवती महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने और सुरक्षित मातृत्व का संदेश दिया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में “मातृ स्वास्थ्य पर निरंतर ध्यान” थीम के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका ने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां और शिशु का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और समय पर चिकित्सकीय परामर्श को बेहद आवश्यक बताया।
इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने एनीमिया की रोकथाम, प्रसव पूर्व देखभाल और पोषण जैसे विषयों पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डॉ. संचिता पुगाजंडी ने कहा कि सही जानकारी और समय पर उपचार से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों को समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक बताया।
इस दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से गर्भावस्था के संकेत, सावधानियां और संभावित जटिलताओं को सरल भाषा में समझाया। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए एक रोचक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वालों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर डॉ. कंचन बाला, उपमा जॉर्ज, चारु सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने गर्भवती महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.