*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग-परिश्रम का महत्त्व*

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*आज का राशिफल*
*11 अप्रैल 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था लाभकारी होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। शाम तक दोस्तों के साथ बात करके आपको आनंद की अनुभूति होगी। जीवनसाथी से और नजदिकियां बढ़ेंगी। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमीजन के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे जो भविष्य में आपके लिए काफी फलदाई होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। यात्रा करते समय सामान का खास ख्याल रखें। सुख- सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। माता आज आपका मनपसंद का खाना बनाएंगी जिससे आपको खुशी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों को दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें और आगे बढें । पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी जिससे आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेग। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमीजन अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आएगा। सभी समस्याएं दूर होंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*🛕जय श्री राम 🚩*

आज का प्रेरक प्रसंग-

*परिश्रम का महत्त्व*

एक गांव में एक धनी मनुष्य रहता था उसका नाम भैरोमल था भैरोमल के पास बहुत खेत थे उसने बहुत से नौकर और मजदूर रख छोड़े थे भैरोमल बहुत सुस्त और आलसी था वह कभी अपने खेतों को देखने नहीं जाता था अपने मजदूर और नौकरों को भेजकर ही वह काम कराता था.
मजदूर और नौकर मनमाना काम करते थे वे लोग खेत पर तो थोड़ी देर काम करते थे , बाकी घर बैठे रहते थे. इधर-उधर घूमते या गप्पे उड़ाया करते थे ,खेत न तो ठिकाने से जोते जाते थे न सिंचे जाते थे और न उनमें ठीक से खाद पडती थी खेतों में बीज भी ठिकाने से नहीं पडते थे और उनकी घास(खरपतवार) तो कोई निकालता ही नहीं था इसका नतीजा यह हुआ कि उपज धीरे-धीरे घटने लगी थोड़े दिनों में भैरोमल गरीब होने लगा.
उसी गांव में रामप्रसाद नामक एक दूसरा किसान था उसके पास खेत नहीं थे वह भैरोमल के ही कुछ खेत लेकर खेती करता था किंतु; था ! परिश्रमी अपने मजदूरों के साथ वह खेत पर जाता था डटकर परिश्रम करता था उसके खेत भली प्रकार जोते और सींचे जाते थे अच्छी खाद पडती थी, घास निकाली जाती थी और बीज भी समय पर बोए जाते थे उसके घर के लोग भी खेत पर काम करते थे खेत में उपज अच्छी होती थी, लगान देखकर और खर्च करके भी वह बहुत अन्न बचा लेता था थोड़े दिनों में रामप्रसाद धनी हो गया.

जब भैरोमल बहुत गरीब हो गया उसके ऊपर महाजनों का ऋण हो गया तो उसे अपने खेत बेचने की आवश्यकता जान पड़ी यह समाचार पाकर रामप्रसाद उसके पास और बोला – ” मैंने सुना है! कि आप अपने खेत बेचना चाहते हैं कृपया करके आप मेरे हाथ अपने खेत बेचे मैं दूसरों से कम मुल्य नहीं दूंगा”

भैरोमल ने आश्चर्य से पूछा – ” भाई रामप्रसाद मेरे पास इतने खेत भी मैं ऋणी हो गया किंतु: तुम्हारे पास धन कहां से आ गया है.तुम तो मेरे थोड़े से खेत लेकर खेती करते हो उन खेतों की लगान भी तुम्हें देनी पड़ती है और घर का भी काम चलाना पड़ता है मेरे खेत खरीदने के लिए तुम्हें किसने रुपये दिए?
रामप्रसाद ने कहा – ” मुझे रुपए किसी ने नहीं दिए! रुपए तो मैंने खेतों की उपज से ही बचा कर ही इकट्ठे किए हैं आप की खेती और मेरी खेती में एक अंतर है आप नौकरों मजदूरों आदि सब से काम करने के लिए जाओ-जाओ कहते हैं आपकी संपत्ति भी चली गई मैं मजदूरों और नौकरों से पहले काम करने को तैयार होकर उन्हें अपने साथ काम करने के लिए सदा “आओ” कह कर बुलाता हूं इससे मेरे यहां संपत्ति आती है.

अब भैरोमल बात समझ गया उसने थोड़े से खेत रामप्रसाद के हाथ बेच कर अपना ऋण चुका दिया और बाकी खेतों में परिश्रमपूर्वक खेती करने लगा थोड़े ही दिनों में उसकी दशा सुधर गई वह फिर सुखी और संपन्न हो गया….

*सदैव प्रसन्न रहिये।*
*जो प्राप्त है, वो पर्याप्त है।।*

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *