उत्तराखंड

*कन्फ्यूजन को कहें बाय-बाय, SRHU के “लाइफ का कंपास-लाइव” से पाएं सही राह*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - 10-APRIL-2026 डोईवाला- आज के प्रतिस्पर्धी दौर में करियर का सही चुनाव हर छात्र के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ होता है,…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – 10-APRIL-2026 डोईवाला- आज के प्रतिस्पर्धी दौर में करियर का सही चुनाव हर छात्र के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ होता है, जो उसके भविष्य की दिशा तय करता है। इसी जरूरत को समझते हुए स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है।
विश्वविद्यालय द्वारा “लाइफ का कंपास-लाइव” नामक एक विशेष ऑनलाइन करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को सही दिशा, स्पष्ट मार्गदर्शन और आत्मविश्वास प्रदान करना है।

*कार्यक्रम का समय व तिथि*
“लाइफ का कंपास-लाइव” कार्यक्रम 11 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा। यह सत्र हर शनिवार शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ज़ूम प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जाएगा, जिससे प्रतिभागी घर बैठे आसानी से जुड़ सकेंगे।

*पंजीकरण व संपर्क जानकारी*
इच्छुक छात्र और अभिभावक इस कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.srhu.edu.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9720-444-666 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

*निःशुल्क करियर मार्गदर्शन सत्र*
यह करियर मार्गदर्शन सत्र पूरी तरह निःशुल्क है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स छात्रों को करियर विकल्पों, वर्तमान अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी देंगे, साथ ही उनके प्रश्नों के उत्तर देकर व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे।

Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.