उत्तराखंड

*वरिष्ठ नागरिकों ने किया कुरुक्षेत्र तीर्थ यात्रा*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सदस्य गण दो दिन के भ्रमण कार्यक्रम हेतु कुरुक्षेत्र तीर्थ स्थलों का दर्शन कर लौटे हैं।यह…


देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सदस्य गण दो दिन के भ्रमण कार्यक्रम हेतु कुरुक्षेत्र तीर्थ स्थलों का दर्शन कर लौटे हैं।यह यात्रा श्री जय राम आश्रम के परमाध्यक्ष पूज्य महाराज श्री ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी के सौजन्य से सम्पन्न हुई। श्री जय राम आश्रम की संस्था श्री जय राम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में सभी सदस्यों के ठहरने की व्यवस्था एवम् खानपान की सुंदर व्यवस्था की गई। सभी सदस्यों ने कुरुक्षेत्र तीर्थ के रमणीक स्थलों का दर्शन किया।संगठन के महासचिव एस पी अग्रवाल ने बताया कि संगठन समय समय पर वरिष्ठों के लिए ऐसी आध्यात्मिक यात्राओं को आयोजित करता है।
यात्रा के अंतिम पड़ाव में ऋषिकेश की ही तर्ज पर स्थापित डी एस बी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ,लाडवा,कुरुक्षेत्र का भी भ्रमण किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी पूज्य महाराज श्री ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी के सफल प्रयासों से स्थापित उक्त विद्यालय इस क्षेत्र की एक अनूठी पहचान है।

भ्रमण यात्रा में प्रमुख एस पी अग्रवाल महासचिव,यात्रा के संयोजक अशोक कुमार रस्तोगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, चन्दन सिंह पवार, दिनेश मुद्गल, प्रवीण सिंघल अनिल मलिक,मदन वालिया, रविन्द्र कुमार अग्रवाल, चन्द्र पाल सिंह, ब्रह्म कुमार शर्मा, सुरेन्द्र आहूजा, आर के भट्ट, ओंकार शर्मा, ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, चंद्रपाल सिंह, बी आर सिंह, विजय बाला शर्मा, विजय लक्ष्मी पवार, रेखा गुप्ता, संगीता अग्रवाल,मधु आदि उपस्थित थे।

Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.