देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –
ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आगामी चार धाम यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया है।
हरिद्वार रोड के नटराज चौक से लेकर मनसा देवी चौक तक और योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के आसपास नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगे कई ठेली और फड़-फेरी वालों को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कई लोग खुद ही अपना सामान समेटते नजर आए।
ऋषिकेश नगर निगम के नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल का कहना है कि “चार धाम यात्रा को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चार धाम यात्रा से पहले ऋषिकेश में प्रशासन की यह सख्ती व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।





0 Comments