उत्तराखंड

श्री भरत मंदिर में आगामी 12 अप्रैल 2026 को लगने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर हुई अहम बैठक

देवभूमि जे के न्यूज़, 9 अप्रैल 2026 को श्री भरत मंदिर झंडा चौक में आगामी 12 अप्रैल 2026 को लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर रूपरेखा तैयार…

श्री भरत मंदिर में आगामी 12 अप्रैल 2026 को लगने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर हुई अहम बैठक

देवभूमि जे के न्यूज़, 9 अप्रैल 2026 को श्री भरत मंदिर झंडा चौक में आगामी 12 अप्रैल 2026 को लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर रूपरेखा तैयार की गई,, इस इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपनाचार्य जी महाराज ने कहा कि यह शिविर निशुल्क होगा जिसमें दिखाने वाले रोगियों को एक महीने तक का परामर्श बिल्कुल निशुल्क होगा.. और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए जरूरी जांच और दवाइयां भी निशुल्क दी जाएगी,,इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय महंत श्री अशोक प्रपन्नाचार्य जी की स्मृति में यह दूसरा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगने जा रहा है जिसमें लगभग 30 डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे,इस शिविर का उद्देश्य आम जनमानस को स्वस्थ और निरोगी काया प्रदान करना है.इस अवसर पर नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड आदि डॉक्टर के परामर्श अनुसार निशुल्क होगा,, इस अवसर पर विनय उनियाल ने बताया कि इस शिविर में नमस्तिष्क,फेफड़ों,बाल रोग,हड्डी रोग और कैंसर, नेत्र रोग तथा और कई जटिल बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा जांच और परामर्श दिया जाएगा और जरूरतमंद व्यक्तियों को दवाइयां भी निशुल्क दी जाएगी.
इस अवसर पर हर्षवर्धन शर्मा जी,वरुण शर्मा जी, बच्चन पोखरियाल, चंद्रशेखर शर्मा, जयेंन्द्र रमोला,महंत रवि शास्त्री,राकेश मियां, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट,प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य के एल दीक्षित,प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त भट्ट, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, अशोक रस्तोगी, गोविंद सिंह रावत, जितेंद्र बिष्ट,,संजीव कुमार,सुरेंद्र सिंह नेगी,, पार्षद अनिल रावत पार्षद वीरेंद्र भारद्वाज रामकुमार संगर, प्रिंस मनचंदा,,हर्षवर्धन रावत, रंजन अंथवाल, रचित अग्रवाल अमित चटर्जी , आदि उपस्थित थे.
श्री भरत मंदिर में आगामी 12 अप्रैल 2026 को लगने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर हुई अहम बैठक

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.