〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 13 मार्च 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप आध्यात्मिक भाव से भरे रहेंगे। दिनचार्य में भी इसकी झलक देखने को मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आपकी छवि धार्मिक बनेगी परन्तु आज स्वभाव में दयालुता एवं भावुकता अधिक रहने से अन्य लोग इसका नाजायज फायदा भी उठाएंगे जिस कारण बाद में आपको परेशानी खड़ी होगी। कार्य व्यवसाय की गति मंद होने के कारण सीमित मात्रा में आय होगी फिर भी आज व्यर्थ के खर्च भी कम रहने से तालमेल बैठा लेंगे। सहकर्मीयो द्वारा आपकी चुगली अथवा मजाक बनाने पर हल्की फुल्की बहस होगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा महिलाये यात्रा की योजना बनाएंगी परन्तु अंतिम क्षण में निरस्त हो सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपने एवं परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें दवाओं के ऊपर खर्च बढ़ने की संभावना है। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे अतिआवश्यक होने पर ही करें अन्यथा टालना ही हितकर रहेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम के अनुसार ही फल मिलेगा लेकिन आज उपयुक्त समय नही दे पाने पर लाभ भी अल्प ही रहेगा। अपने कार्य छोड़कर पराये कामो में दिलचस्पी लेने की जगह अपने कार्यो पर ज्यादा ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन मे आज नए मतभेद उभरने से संभालना मुश्किल होगा। स्त्री वर्ग शारीरिक रूप से असमर्थ होने के कारण गुस्से में रहेंगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए शुभाशुभ फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में प्रत्येक कार्य मे सुस्ती रहेगी दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। मध्यान आते आते प्रत्येक कार्य स्वतः ही गति पकड़ेंगे। लेकिन आज दिमाग सही निर्णय लेने की स्थिति में नही होने से लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल भी सकते है। महत्त्वपूर्ण कार्य अड़ियल रवैया एवं अहम को छोड़ किसी अनुभवी की सहायता से ही करें अन्यथा जहां लाभ होना है वहां हानि होगी। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है शीघ्र ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ में आपकी किसी आदत के कारण मजाक बनाया जाएगा लेकिन आज घरेलू सुख उत्तम ही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करेंगे लेकिन फिर भी किसी भी कार्य मे आशाजनक परिणाम नही मिल पाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपके विचार अवश्य पसंद किए जाएंगे लेकिन लाभ दिलाने में कामयाब नही होंगे। आज आर्थिक कमी अनुभव होगी इस वजह से भाग-दौड़ भी लगी रहेगी। संध्या के आस-पास जाकर कही से आवश्यकता पूर्ति लायक धन मिल जाएगा। आज धन को लेकर किसी से विवाद में ना पढ़ें। घर मे भी आर्थिक विषय को लेकर चिंता रहेगी। संतानो से शुभ समाचार मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। स्त्रीवर्ग का सहयोग घरेलू उलझनों को कम करेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यवसाय के साथ ही घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ने से कार्य मे तालमेल बैठाने में परेशानी होगी लेकिन आज परिवार के बुजुर्ग एवं महिलाये अपना दायित्व ठीक से निभाएंगी जिससे कुछ बोझ कम होगा। कार्य व्यसाय में परिश्रम तो होगा परन्तु धन लाभ के लिए इंतजार करना पड़ेगा आज गृहस्थी के खर्च भी संचित धन में से ही करने पड़ेंगे। संतानो का जिद्दी व्यवहार अथवा आस पड़ोसियों से अनबन घर मे अशांति करायेगी इसमे भी महिलाओ की सूझ बूझ ही काम आएगी। स्त्री सुख उत्तम रहेगा आय आज आकस्मिक परन्तु खर्च से कम होगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन अशांत बीतेगा। घर हो या बाहर सब जगह अपनी आदत के कारण बैठे बिठाए झगड़ा मोल लेंगे। आज किसी के कार्य मे दखल ना दे नाही किसी को बिन मांगे सलाह से सम्मान हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर सही दिशा में जा रहे काम से छेड़ छाड़ करने का परिणाम हानिकर रहेगा आज कार्यो को स्वाभाविक होने दें नए कार्य का आरंभ अथवा निवेश से बचे आवश्यक परिस्थितियों में किसी अन्य के नाम अथवा सहयोग से कर सकते है लाभ होगा। किसी पुराने विवाद के उभरने से घर का वातावरण खराब रहेगा। भाई-बंधुओ से नही बनेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन भी आपको सफलता के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आज आपको भ्रम में डालने वाले प्रसंग भी साथ मिलते रहेंगे। जिन कार्यो में अनुभवियों की सलाह लेंगे उनमे ही सफलता मिल सकेगी मन मर्जी आज कही नही चलेगी। धन लाभ आज आकस्मिक ही होगा। विरोधी आपको हराने का हर संभव प्रयास करेंगे लेकिन सफल नही हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से आपकी गलतियों को भी अनदेखा करेंगे। व्यवसायी वर्ग को लाभ पाने के लिए मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तब जाकर संध्या के आसपास धन लाभ होगा। परिवार के बीच आज अहम की भावना ना लाएं अन्यथा हंसी खुशी का माहौल दुख में बदल सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके लिए आज का दिन सुख-शांति दायक रहेगा लेकिन अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में दौड़-धूप लगी रहेगी। सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिलेंगे। समाज के प्रतिष्ठि व्यक्ति का सहयोग मिलने से किसी अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मे सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी परन्तु शीघ्र ही इसका अनुकूल परिणाम भी व्यापार वृद्धि के रूप में मिलेगा। कई दिनों से टल रहे अनुबंद भी आज अचानक मिलने से प्रसन्नता होगी। परिजन भी आज घरेलू मामलों को आपके ऊपर विश्वाश कर छोड़ देंगे जिनको निपटाने में पत्नी सहयोगी बनेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपके दिमाग मे कोई खुरापात लगी रहेगी। बड़ी बड़ी योजनाए बनाएंगे लेकिन सहयोग एवं धन की कमी इनको करने की अनुमति नही देगी। काल्पनिक दुनिया की सैर करने के कारण दैनिक कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। आज आपका किसी से किया वादा समय पर पूर्ण नही करने पर निंदा होगी। कार्य क्षेत्र पर आज आप जोखिम लेने से भी घबराएंगे जिस कारण सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। मध्यान पश्चात किसी के सहयोग से काम चलाऊ धन लाभ होने की संभावना है। परिजन आपकी भावनाओं को समझेंगे सामर्थ्य अनुसार सहयोग भी करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाए विफल होने से निराश रहेंगे। आज किसी को धन देकर भी काम बनाना आसान नही होगा। सरकारी कार्य सिफारिश के बाद भी अधूरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर गलत मार्गदर्शन हानि कराएगा। मध्यान के बाद मनमानी स्वभाव आपसी संबंधों में खटास ला सकता है। सेहत का भी विशेष ध्यान रखें रोजगार की उठापटक में खाने पीने का भी होश नही रहेगा। उदर सम्बंधित व्याधि बढ़ने से शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होंगे। किसी भी आकस्मिक हानि से बचने के लिए गुरु मंत्र का जाप करें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ में व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। कार्यो में आज जल्दी जुट जाएंगे गंभीरता से कार्य करने का फल धन लाभ के रूप में शीघ्रता से मिलेगा। आज अधिनस्थों के कारण थोड़ी असहजता भी हो सकती है। मामूली बातो को अनदेखा करें छोटा मोटा नुकसान भी होने की संभावना है। विदेशी कार्य अथवा शेयर में निवेश लाभ देगा। नौकरी पेशा जातक भी समय पर कार्य पूर्ण कर सकेंगे अतिरिक्त आय के साधन भी बनेंगे परन्तु प्रलोभन नई मुसीबत में डाल सकता है सतर्क रहें। परिवार के बुजुर्ग आज घरेलू कार्यो में सहायता करेंगे महिलाओ का मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको धन के साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी साथ ही आज आलोचको की संख्या में भी वृद्धि होगी परन्तु इससे घबराए नही आज आपके आगे आने का साहस कोई नही करेगा। फिर भी महिला वर्ग के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में उन्नति रहेगी बिक्री बढ़ने से धन की आमद होगी। उधार दिए धन की उगाही अवश्य करें लाभ हो सकता है। परिवार में महिलाओं को छोड़ शेष सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे। महिला वर्ग आज दिन भर किसी उधेड़-बुन में लगी रहगी जिससे इनकी मानसिक स्थिति समझपाना कठिन होगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
1️⃣3️⃣❗0️⃣3️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*
*!! कड़वा वचन !!*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
सुंदर नगर में एक सेठ रहते थे। उनमें हर गुण था- नहीं था तो बस खुद को संयत में रख पाने का गुण। जरा-सी बात पर वे बिगड़ जाते थे। आसपास तक के लोग उनसे परेशान थे। खुद उनके घर वाले तक उनसे परेशान होकर बोलना छोड़ देते।
किंतु, यह सब कब तक चलता। वे पुन: उनसे बोलने लगते। इस प्रकार काफी समय बीत गया, लेकिन सेठ की आदत नहीं बदली। उनके स्वभाव में तनिक भी फर्क नहीं आया।
अंततः एक दिन उसके घरवाले एक साधु के पास गये और अपनी समस्या बताकर बोले- “महाराज ! हम उनसे अत्यधिक परेशान हो गये हैं, कृपया कोई उपाय बताइये।” तब, साधु ने कुछ सोचकर कहा- “सेठ जी ! को मेरे पास भेज देना।”
“ठीक है, महाराज” कहकर सेठ जी के घरवाले वापस लौट गये। घर जाकर उन्होंने सेठ जी को अलग-अलग उपायों के साथ उन्हें साधु महाराज के पास ले जाना चाहा। किंतु, सेठ जी साधु-महात्माओं पर विश्वास नहीं करते थे। अतः वे साधु के पास नहीं आये। तब एक दिन साधु महाराज स्वयं ही उनके घर पहुंच गये। वे अपने साथ एक गिलास में कोई द्रव्य लेकर गये थे।
साधु को देखकर सेठ जी की प्योरिया चढ़ गयी। परंतु घरवालों के कारण वे चुप रहे।
साधु महाराज सेठ जी से बोले- “सेठ जी ! मैं हिमालय पर्वत से आपके लिए यह पदार्थ लाया हूं, जरा पीकर देखिये।” पहले तो सेठ जी ने आनाकानी की, परंतु फिर घरवालों के आग्रह पर भी मान गये। उन्होंने द्रव्य का गिलास लेकर मुंह से लगाया और उसमें मौजूद द्रव्य को जीभ से चाटा।
ऐसा करते ही उन्होंने सड़ा-सा मुंह बनाकर गिलास होठों से दूर कर लिया और साधु से बोले- “यह तो अत्यधिक कड़वा है, क्या है यह ?”
“अरे आपकी जबान जानती है कि कड़वा क्या होता है” साधु महाराज ने कहा। “यह तो हर कोई जानता है” कहते समय सेठ ने रहस्यमई दृष्टि से साधु की ओर देखा।
“नहीं ऐसा नहीं है, अगर हर कोई जानता होता तो इस कड़वे पदार्थ से कहीं अधिक कड़वे शब्द अपने मुंह से नहीं निकालता। सेठ जी वह एक पल को रुके फिर बोले। सेठ जी याद रखिये जो आदमी कटु वचन बोलता है वह दूसरों को दुख पहुंचाने से पहले, अपनी जबान को गंदा करता है।”
सेठ समझ गये थे कि साधु ने जो कुछ कहा है उन्हें ही लक्षित करके कहा है। वह फौरन साधु के पैरों में गिर पड़े- “बोले साधु महाराज ! आपने मेरी आंखें खोल दी, अब मैं आगे से कभी कटु वचनों का प्रयोग नहीं करूंगा।”
सेठ के मुंह से ऐसे वाक्य सुनकर उनके घरवाले प्रसन्नता से भर उठे। तभी सेठ जी ने साधु से पूछा- “किंतु, महाराज! यह पदार्थ जो आप हिमालय से लाये हो वास्तव में यह क्या है?”
साधु मुस्कुराकर बोले- “नीम के पत्तों का अर्क।” “क्या” सेठ जी के मुंह से निकला और फिर वे धीरे-से मुस्कुरा दिये।
*शिक्षा:-*
मित्रों! कड़वा वचन बोलने से बढ़कर इस संसार में और कड़वा कुछ नहीं। किसी द्रव्य के कड़वे होने से जीभ का स्वाद कुछ ही देर के लिए कड़वा होता है। परंतु कड़वे वचन से तो मन और आत्मा को चोट लगती है।
*सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
