*एसआरएचयू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – डोईवाला स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
शनिवार को एसआरएचयू के मानव संसाधन विभाग की ओर से नर्सिंग सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने अपने संदेश में कहा कि एसआरएचयू की नारी शक्ति संस्थान की प्रगति और पहचान की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कार्यरत महिलाओं का समर्पण, नेतृत्व क्षमता और संवेदनशीलता शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।
मुख्य अतिथि एसआरएचयू के महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेन्द्र चौहान ने समाज के निर्माण और प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं।
इस अवसर पर हिम्स प्रिंसिपल (एडमिनिस्ट्रेशन) डॉ. रेनू धस्माना ने महिलाओं की शक्ति, आत्मनिर्भरता और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज की महिला केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि शिक्षा, विज्ञान, स्वास्थ्य और नेतृत्व के क्षेत्रों में भी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रही है।
नर्सिंग अधीक्षक डॉ. रीना हाबिल ने महिलाओं को आत्मविश्वास, शिक्षा और निरंतर प्रयास के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों के साथ केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की महिला शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *