उत्तराखंड

*मातृशक्ति का सम्मान: कई महिलाओं को मिला ‘देवभूमि मातृशक्ति गौरव सम्मान’*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - ऋषिकेश, 7 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से महिला सम्मान समारोह आयोजित किया…


देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – ऋषिकेश, 7 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को “देवभूमि मातृशक्ति गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज की समग्र प्रगति और मजबूत राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
शनिवार को मुनिकी रेती स्थित शत्रुघन घाट पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शास्त्री और प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि मनोज द्विवेदी ने कहा कि समाज को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति और अधिक संवेदनशील बनने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज का संतुलित और समृद्ध विकास संभव है।
इस अवसर पर तपेदिक उन्मूलन क्षेत्र में हेमलता बहन, चिकित्सा के क्षेत्र डॉ. ऋचा रतूड़ी, डॉ. रश्मि जिंदल, पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में वसुंधरा संस्था अध्यक्ष प्रियंका नेगी, सामाजिक क्षेत्र में नीलम काला चमोली, पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकार कृष्णा डोभाल, खुशबू गौतम और पिंकी कश्यप को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए देवभूमि मातृशक्ति गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
संगठन के ऋषिकेश अध्यक्ष राजीव खत्री ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आलोक पंवार, राजेश शर्मा, महामंत्री मयंक ध्यानी, उपाध्यक्ष अमित रतूड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र चमोली, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आशीष डोभाल, जयकुमार तिवारी, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.