उत्तराखंड

*मधुबन आश्रम में श्री चैतन्य महाप्रभु जी का आविर्भाव महोत्सव धूमधाम से मनाया गया*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - मधुबन आश्रम में आज श्री चैतन्य महाप्रभु जी का आविर्भाव महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया सुबह मंगल…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

मधुबन आश्रम में आज श्री चैतन्य महाप्रभु जी का आविर्भाव महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया सुबह मंगल आरती से आरंभ होकर मंदिर दर्शन ग्रहण के कारण साय: कालीन खोले जाएंगे शिवाजी नगर में सभी भक्तों ने विशाल नगर संकीर्तन निकाला हरि नाम संकीर्तन किया मधुबन आश्रम अध्यक्ष श्री परमानंद दास जी महाराज जी ने शाम को श्री चैतन्य महाप्रभु नित्यानंद प्रभु जी का महाअभिषेक किया दूध दही फलों के रस से शहद से अभिषेक किया गया इस उत्सव के उपलक्ष में उन्होंने कहा की जो कोईश्री चैतन्य महाप्रभु जो राधा कृष्ण के अवतार हैं उन्होंने आज से 550 वर्ष पूर्व पूरे विश्व में हरी नाम संकीर्तन का प्रचार किया और घर-घर जाकर हरि नाम का अधिक से अधिक प्रचार किया अगर हमको राधा कृष्ण की कृपा प्राप्त करनी है तो हमें हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे इसका कीर्तन निरन्तर करना चाहिए जिससे हम इस भवसागर से पार पा सके।

इस अवसर पर नगर पालिका ढालवाला मुनि की रेती की अध्यक्षा नीलम बिजलवान, पूर्व अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल समाजसेवी उद्योगपति बच्चन पोखरियाल चंद्रवीर पोखरियाल सुनील कंडवाल सूर्यचद चौहान नवीन अग्रवाल संदीप गुप्ता दिनेश कोठारी विशाल कक्कड़ नितिन गुप्ता सुदामा सिंघल रास बिहारी दास हरि भक्त दास ऋषभ प्रभु अमन प्रभु मुकुल शर्मा डॉ सुनील सहगल राजीव वालिया, राजीव कालरा इत्यादि लोग उपस्थित थे

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.