उत्तराखंड

*ऋषिकेश-वरिष्ठ नागरिकों ने खेली फूलों की होली*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) -मधुबन वेडिंग प्वाइंट देहरादून रोड पर आयोजित होली मिलन समारोह में संगठन के सबसे वरिष्ठतम सदस्य सुरेन्द्र कुमार रस्तोगी ( 91 वर्ष)…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) -मधुबन वेडिंग प्वाइंट देहरादून रोड पर आयोजित होली मिलन समारोह में संगठन के सबसे वरिष्ठतम सदस्य सुरेन्द्र कुमार रस्तोगी ( 91 वर्ष) ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सदस्यों संग फूलों की होली खेलकर समारोह को आकर्षक बनाया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर शंभू पासवान, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ डी के श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस अवसर को यादगार बताया। महापौर ने कहा कि बुजुर्गों का सानिध्य प्राप्त होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने संगठन के द्वारा आयोजित कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा भी की।
सभी सदस्यों ने राधा कृष्ण झांकी का आनन्द लिया। संगठन अध्यक्ष गुरविंदर सलूजा एवं महासचिव एस पी अग्रवाल ने सभी सदस्यों संग अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर रानी पोखरी ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी,डा हरीश धींगरा, सुधीर राय रावत,डा एम सी त्रिवेदी, एस पी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, कोषाध्यक्ष मदन वालिया, पूर्व महासचिव नरेश भारद्वाज,पूर्व अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा, श्रवण जैन, महेन्द्र जैन, प्रदीप कुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता एडवोकेट, अजय कथूरिया एडवोकेट,दिनेश मुद्गल, आलोक शर्मा,आर डी गोनियाल, दिनेश विश्नोई,हर चरण सिंह, नरेन्द्र दीक्षित, अरविन्द जैन, नरेश गर्ग, चन्दन सिंह पवार, ओ पी मुल्तानी, हरीश तोमर, मदनमोहन शर्मा, नरेन्द्र सिंह चौहान, डॉ एस डी उनियाल, डॉ सावित्री उनियाल,कमल सिंह राणा, कमल शर्मा, मनोज राणा,रमा कांत अग्रवाल,संदीप शास्त्री, एम एस राणा, रमेश जैन, विनय सारस्वत, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.