उत्तराखंड

*आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की*

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश, दिनांक 15नवंबर 2025 ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वीरभद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…

देवभूमि जे के न्यूज़, ऋषिकेश, दिनांक 15नवंबर 2025

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वीरभद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर आदिवासी समाज के भगवान माने जाने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी ने अपने अलौकिक साहस, संघर्ष, त्याग और समाज के उत्थान के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों से देश को नई दिशा प्रदान की। वे केवल एक महान जननायक ही नहीं, बल्कि संघर्ष और सामाजिक चेतना के प्रतीक थे।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि “आज उनकी जयंती पर हम सभी यह संकल्प लें कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए सत्य, साहस और समाज सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाकर राष्ट्र की मजबूती में योगदान दें।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, आरती दुबे, प्रिया ढकाल, नीलम, उषा देवी, नीलू बिष्ट, तिलक चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.