उत्तराखंड

*झंडा रोहण के साथ ही श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दस लक्षण पर्व का हुआ समापन*

Spread the love

देवभूमि जे के न्यूज़, श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर हरिद्वार मार्ग ऋषिकेश में दस लक्षण पर्व के अंतिम दिन ब्रह्मचर्य धर्म का उत्सव मनाया गया जिसमें जैन समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। झंडा रोहण श्रवण कुमार जैन के परिवार द्वारा किया गया।

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार जैन ने दसलक्षण पर्व के विषय में बताते हुए कहा कि दशलक्षण पर्व के दिनों में क्रमशः उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन तथा उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना की जाती है। ये सभी आत्मा के धर्म हैं, क्योंकि इनका सीधा सम्बंध आत्मा के कोमल परिणामों से हैं। इस पर्व का एक वैशिष्ट्य है कि इसका सम्बंध किसी व्यक्ति विशेष से न होकर आत्मा के गुणों से है। इसप्रकार यह गुणों की आराधना का पर्व है। इन गुणों से एक भी गुण की परिपूर्णता हो जाय तो मोक्ष तत्व की उपलब्धि होने में किंचित भी संदेह नहीं रह जाता है। आप सभी ने इस दस लक्षण पर्व में सपरिवार सम्मिलित होकर निश्चित रूप से पुण्य के भागी बने हैं । आगे भी जो भी त्यौहार मनाए जाएंगे मैं आशा और विश्वास करता हूं कि आप सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और धर्म कर्म का ध्यान रखते हुए अपने और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। आप सभी को दस लक्षण महापर्व की हृदय की गहराइयों से हार्दिक शुभकामनाएं।

कार्यक्रम में डॉक्टर प्रमोद कुमार जैन अध्यक्ष, अरविंद कुमार जैन मंत्री, राकेश कुमार जैन कोषाध्यक्ष, श्रवण कुमार जैन उपाध्यक्ष,प्रदीप कुमार जैन उपाध्यक्ष के साथ ही सचिन जैन उप मंत्री, संजीव जैन सांस्कृतिक मंत्री, महेंद्र कुमार जैन संरक्षक, रमेश जैन संरक्षक, अशोक कुमार जैन, अतुल कुमार जैन, महेश जैन, अमित जैन लक्ष्मण झूला वाले, अरविंद कुमार जैन साड़ी वाले, राजेंद्र कुमार जैन अंकुर कुमार जैन, रजनीश जैन सुभाष चंद्र जैन ,लवित जैन, सुरेश चंद जैन,श्रेयांश जैन, राहुल जैन , श्रीमती राजरानी जैन, अनीता जैन, निर्मल जैन दीपाजैन मृदुला जैन स्वाति जैन, नेहा जैन ममता जैन ,रीना जैन , पारुल जैन ,रूपा जैन, संध्या जैन श्वेता जैन मनोज जैन पूनम जैन हेमलता जैन तथा भारी संख्या में पुरुषों एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पंडित अतुल जैन द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम विधि- विधान से कराए गए तथा संगीतकार प्रियांशु जैन की पार्टी द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी गयी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 2 Static 3 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4 Static 4

देवभूमि jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *