ऋषिकेश

*एसबीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्राओं को किया सम्मानित*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 18/12/2023-श्री भारत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 18/12/2023-श्री भारत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरष्कृत किया गया और खेलों के महत्व के बारे में भी बताया गया इस वर्ष विद्यालय के आठ बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

श्री भरत मंदिर इन्टर कॉलेज ऋषिकेश की दो छात्राओं रिया और आयुषी का बॉलीबॉल 14 वर्षीय वर्ग में चयन भुवनेश्वर ओडिशा व गुंजन में का अंडर 17 में चयन तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय विधालय वॉलीबॉल प्रतियोगीता में होने पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत द्वारा छात्र को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत , वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी ,खेल शिक्षक PTI विकास नेगी, खेल कोच प्रवीन रावत , डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, जितेंद्र बिष्ट , जयकृत सिंह रावत,रंजन अंथवाल, योग शिक्षक जगदम्बा थपलियाल आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.