उत्तराखंड

*एस.वी.एम. आई.सी आवास विकास ऋषिकेश में रक्षासूत्र कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

देवभूमि जेके न्यूज- 08अगस्त 2025 आवास विकास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रक्षाबंधन पर्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का…

देवभूमि जेके न्यूज- 08अगस्त 2025

आवास विकास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रक्षाबंधन पर्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के
प्रबन्धक प्रो. गौरव वार्ष्णेय व अध्यक्ष डॉ.शशि कुमार कंडवाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ओर आई. डी. बी. पी के जवानों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
रक्षा सूत्र कार्यक्रम में आई. डी. बी. पी के जवानों के विद्यालय की बहिनों व विद्यालय की आचार्या बहिनों ने रक्षा सूत्र बांधकर देश की रक्षा करने का संकल्प लिया ओर उनकी दीर्घायु की कामना की साथ ही आई.डी.बी.पी जवान भी भावुक होकर बोले अपने घर से दूर हैं लेकिन आज आप सभी ने रक्षा बंधन पर राखी बांधकर हमें हमारी बहनों की कमी महसूस नहीं होने दी इसके लिए सभी जवानों ने विद्यालय परिवार का दिल से शुक्रिया व आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के पर
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक गौरव वार्ष्णेय व अध्यक्ष शशि कंडवाल एवं
प्रधानाचार्य उमाकांत पंत व सब इंस्पेक्टर चित्रमणि बडोनी ने सभी छात्र छात्राओं एवं विद्यालय परिवारको अपनी ओर से रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी है।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर तीज व राखी निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी आज अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया इससे विद्यार्थियों में राखी के त्योहार को लेकर बड़ा उत्साह दिखा।
कार्यक्रम का संचालन आचार्या रजनी गर्ग द्वारा किया गया इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य नागेन्द्र पोखरियाल,गृह परीक्षा प्रभारी रामगोपाल रतूड़ी,संगीता जोशी, सुहानी सेमवाल, मीनाक्षी उनियाल,असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर दिनेश बहादुर चंद ,मेजर निर्मल एवं अन्य सेना के जवान व विद्यालय का स्टॉफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.