उत्तराखंड

*चिकित्सा शिविर में अनेकों वरिष्ठ नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य लाभ*

देव भूमि जे के न्यूज - वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को संचालित…

देव भूमि जे के न्यूज –

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अंतर्गत आज अगस्त माह के पहले शनिवार को जीवनी माई धर्मशाला में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फीजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ,नेत्र विशेषज्ञ,फिजियोथैरेपिस्ट, ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 45 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर की कमान एम्स के जीरियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डा मीनाक्षी धर जी के नेतृत्व में होती है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक एवम अन्य लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन महासचिव एस पी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन , कमल सिंह राणा,सत्येन्द्र शर्मा, दिनेश मुद्गल,अरविन्द जैन,नरेश गर्ग, आलोक शर्मा,श्याम सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, हरेंद्र असवाल, प्रदीप कुमार गुप्ता, बचन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.