देव भूमि जे के न्यूज,दिनांक २१ जून , ऋषिकेश
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित एग्यारहवे विश्व योगा दिवस का कार्यक्रम नवजीवनम् आयुर्वेद संस्थान एवं ऋषिकेश आयुर्वेदिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नवजीवनम् संस्थान में भारत सरकार के प्निर्देशित योगा प्रोटोकॉल से मनाया गया जहाँ योगा इंस्ट्रक्टर मंजू मेहरा और पंकज पासवान ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुनील रतूड़ी चिकित्साधिकारी एवं सदस्य भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड ने बताया कि विश्व में आज एग्यरहवा योगा दिवस मनाना हर भारतीय के लिए गौरव का दिन है कि हमारी परंपरा और ज्ञान से पूरा विश्व लाभान्वित हो रहा है अगर हम सभी ऋषि मुनि की परंपरा को अपने जीवन का अंग बनायें तो हमारा जीवन निरोगी और शतायु होगा , भगवान शिव को आदि योगी बताते हुए उन्होंने कहा कि ये हमारे जीवन की परंपरा है योग करना भारत सरकार ने इस वर्ष योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ का विज़न दिया है , एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ डी पी वलोदी ने कहा योग एक दिन का नहीं प्रतिदिन करने की आवश्यकता है इसके लिए इस तरह के कार्यक्रम मोटिवेशन का कार्य करते है और हमारी सरकार इसके लिए तत्पर है ! संस्थान की प्राचार्याडॉ निवेदिता श्रीवास्तवा ने कहा भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा कि योगः कर्मसु कौशलम यानी योग से हम अपने हर कार्य में कुशलता पा सकते है और यही हम सभी के जीवन का उद्देश्य होना चाहिए आज हम इस दिवस को योगा संगम के रूप में मना कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य की परिकल्पना कर रहे हैं !वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रवि कौशल ने कहा कि योग के साथ आहार हमारे जीवन का मुख्य सोपान है हमे समझदारी से निरोगी जीवन के लिए सात्विक और प्राकृतिक को ही अपने भोजन में स्थान प्रदान करना चाहिए अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ डी के श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम की सफलता पर बताया कि योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को संबल देकर इसे दीर्ध जीवी और आनंदित स्वास्थकर जीवन प्रदान करता है विश्व को योग और आयुर्वेद के रूप में अनोखे ज्ञान से बसुधैव कुटुम्बकम की परिकल्पना केवल हमारे ऋषियों ने प्रदान की है जिसकी सार्थकता आज विश्व समझ रहा है ।आज पूरे देश में एक लाख से भी ज़्यादा स्थानों पर यह कार्यक्रम किया गया जो एक रिकॉर्ड है ! आज के कार्यक्रम में सभी को प्रमाणपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम में उत्कर्ष श्रीवास्तव,विपुल रतूड़ी , मुकुल रतूड़ी , रवि वलोदी , डॉ सी बी शर्मा ,संजय रतूड़ी , नीतीश बधनी , प्रेमा सरोज , सोनम कुमारी , अमित सिंह बिस्ट सहित तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने योगाभ्यास किया और इस अभियान के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए प्रतिदिन योग करने की प्रतिज्ञा की ।
