उत्तराखंड

*वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर*

देव भूमि जे के न्यूज -ऋषिकेश। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलेऔर तीसरे शनिवार को संचालित होने…

देव भूमि जे के न्यूज -ऋषिकेश।

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलेऔर तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अंतर्गत आज जून माह के तीसरे शनिवार को जीवनी माई धर्मशाला में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फीजिशियन, हड्डी विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सक,,ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 70 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर की कमान एम्स के जीरियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डा मीनाक्षी धर जी के नेतृत्व में होती है। शिविर में लाल पैथ लैब के सहयोग से डा विजय गुप्ता द्वारा रक्त जांच कैम्प का भी आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त मर्म तकनीक द्वारा डा पवन कुमार एवम डा नारायणी के सहयोग से लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। सीमा डेंटल कॉलेज हॉस्पिटल की ओर से डा अविनाश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा दंत चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की गई। भविष्य में इसी प्रकार दांतों का शिविर भी आयोजित किया जाता रहेगा।वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक एवम अन्य लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन महासचिव एस पी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन,नरेन्द्र दीक्षित ,सत्येन्द्र शर्मा, अरविंद जैन,नरेश गर्ग, आलोक शर्मा, हर चरण सिंह,श्याम सिंह, दिनेश मुद्गल, ओ पी मुल्तानी, शिव मंगल गुप्ता , सत्य प्रकाश गुप्ता, भारत भूषण बाली, दिनेश विश्नोई, सतपाल चोपड़ा आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.