उत्तराखंड

*21वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ दो दिवसीय रामार्चन पूजा का भव्य आयोजन*

देवभूमि जे के न्यूज- शीशम झाड़ी स्थित ईश्वर आश्रम में आज से दो दिवसीय 21वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव दिव्यता एवं भव्यता के साथ शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस…

देवभूमि जे के न्यूज-
शीशम झाड़ी स्थित ईश्वर आश्रम में आज से दो दिवसीय 21वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव दिव्यता एवं भव्यता के साथ शुभारंभ किया गया।
प्रथम दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज द्वाराचार्य जगद्गुरु स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य कार्यक्रम का संचालन महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने किया
आज रामचरन पूजा का भव्य आयोजन धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर ईश्वर आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जगतगुरु कृष्णाचार्य महाराज जगतगुरु स्वामी दयाराम दास महाराज ने आए हुए सभी संतों ने मिलकर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की गई।
पूरे आयोजन स्थल को सुंदर पुष्पों और दीपों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी भक्ति अर्पित की। पूजन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से रामचरन पूजा की गई, जिसमें स्थानीय भक्तों के अलावा आसपास के गांवों और शहरों से भी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

स्वामी ईश्वरदास जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा,

> “भगवान राम केवल एक राजा नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनके चरणों की पूजा करना आत्मशुद्धि का मार्ग है। जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान के चरणों का स्मरण करता है, उसे जीवन में सफलता और शांति दोनों प्राप्त होती है।”
पूजा के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.