उत्तराखंड

*ऋषिकेश- एमडीडीए ने अनाधिकृत निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अवैध भवनों को किया सील*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश- मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सोमवार को ऋषिकेश क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अवैध भवनों को सील…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश- मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सोमवार को ऋषिकेश क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अवैध भवनों को सील कर दिया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव के कड़े निर्देशों के बाद प्राधिकरण ने पांच विशेष टीमें गठित कर यह कार्रवाई अमल में लाई।

इन टीमों ने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की गहन जांच की और नियमानुसार जिन निर्माणों को अवैध पाया गया, उन्हें तुरंत प्रभाव से सील कर दिया गया। एमडीडीए की इस सख्त कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। यदि सील किए गए भवनों के स्वामियों द्वारा समय रहते अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया, तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एमडीडीए का यह संदेश साफ है—अनुमति के बिना निर्माण अब नहीं चलेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.