उत्तराखंड

*उत्तरकाशी में एक यूटिलिटी गिरी खाई में- गाड़ी में सवार तीनों लोगों की दुःखद मृत्यु*

देवभूमि जेके न्यूज 14 अप्रैल 2025 - पहाड़ी रास्तों पर गाड़ियों के गिरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है ।अभी कल की बात है थार…

देवभूमि जेके न्यूज 14 अप्रैल 2025 –

पहाड़ी रास्तों पर गाड़ियों के गिरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है ।अभी कल की बात है थार गाड़ी एक परिवार को लेकर नदी में गिर पड़ी वहीं आज सुबह-सुबह डामटा (उत्तरकाशी) में एक यूटिलिटी खाई में गिरने की सूचना पर एस डी आर एफ टीम बड़कोट का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

उक्त वाहन (यूटिलिटी) में तीन व्यक्ति सवार थे सभी व्यक्तियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई है टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों का शव खाई से निकालकर रोड हैड पर लाया जा रहा है।

प्राप्त खबरों के अनुसार वाहन संख्या HP-17G-0319 जो कि विकासनगर से परचून का सामान लेकर पुरोला- मोरी के लिए आ रहा था। उक्त वाहन डामटा क्षेत्र में चामी के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया है, जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे।
मृतकों के नाम निम्न है-
1. नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।
2. प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।।
3. अजय शाह पुत्र बरगी नाथ निवासी चौबेया थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार
हाल पता- जीवनगढ़ थाना विकास नगर देहरादून।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.